Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

KL Mehta के छात्रों ने किया स्कूल का नाम रोशन।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 3 अगस्त:
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं कक्षा के नतीजे घोषित किए गए, जिसमें हर वर्ष की तरह केएल मेहता दयानन्द सीनियर सैकेंडरी स्कूल नेहरू ग्राउंड का शानदार प्रदर्शन रहा। परीक्षा परिणामों में शिवम उपाध्याय ने साइंस में 95.4 प्रतिशत, ईशा विरमानी ने कॉमर्स में 94.5 प्रतिशत, शृष्टि ने आट्र्स में 92.4 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या डॉ० गीता यादव ने कहा कि आज वे बेहद खुशी का अनुभव कर रही हैं क्योंकि बच्चों ने अपनी काबलियत दिखा के.एल. मेहता दयानन्द सै. स्कूल नेहरू ग्राउंड का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा मुझे सभी बच्चों पर गर्व है। मैं बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करती हूं और भगवान से प्रार्थना करती हूं कि आप हमेशा अपने जीवन में उच्चतम उपलब्धियां हासिल करें। जहां आप एक आत्मविश्वासी, स्वाभिमानी, निष्ठावान, सत्यवान, कर्मठ, दयावान व निष्पक्ष नागरिक बने तथा स्वयं को तथा अपने देश को तरक्की के मार्ग पर अग्रसर करें। उन्होंने सभी छात्रों को बधाई दी और उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद भी दिया।

Related posts

द्रोणाचार्य पब्लिक स्कूल के चेयरमैन नवीन चौधरी को पितृ शोक: शोकसभा वीरवार 20 अक्टूबर को

Metro Plus

फौगाट पब्लिक स्कूल में खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा किया जा रहा है सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन

Metro Plus

सूरजकुंड मेले में स्कूली बच्चों को भी मिल रहा कला करने का मौका

Metro Plus