Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

जल्द मिलेंगी लोगों को पानी की समस्या से निजात: विश्व कुमार

सोनिया शर्मा
पलवल,18 अगस्त: पलवल- हथीन के गांव गहलब में लम्बें समय से बनी हुई पीने के पानी की किल्लत को दूर करने के लिए आज पूर्व मंत्री हर्ष कुमार के पुत्र और बीजेपी नेता विश्व कुमार (भालू) ने हजारों रूपये की लागत से शुरू होने वाली 500 मीटर तक बिछने वाली पीने के पानी की पाइपलाईन का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया ।
इस मोके पर बीजेपी नेता विश्व कुमार ने बताया की इस पानी की पाइपलाईन के शुरू होने से गहलब गांव के उन सैकडों लोगों तक पीने का पानी पहुंचेगा जो लोग ऊंचाई वाले क्षेत्र में पिछले लम्बे समय से पानी की समस्या से जूझ रहे थे। उन्होंने बताया की भाजपा सरकार में विकास कार्य पूरे जोर-शोर से किये जा रहे हैं सरकार द्वारा शुरू की गई जनहित की योजनाएं भी जन-जन तक पहुंची जा रही हैं और जो भी समस्या गांव में बनी हुई हैं उन समस्याओं का निपटारा हर कीमत पर किया जायेगा। इस मौके पर गहलब गांव से भूपेंद्र चौधरी ने विश्व कुमार का धन्यवाद करते हुए कहा कि पानी की समस्या को दूर करने के लिए उन्होंने जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायतें की थी ताकी सभी लोगों को पीने का पानी मिल सके। क्योंकि लम्बें समय से गांव में पानी की समस्या बनी हुई है। गहलब गांव पहुचने पर बीजेपी नेता विश्व कुमार का पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया ।
इस मोके पर युवा समाजसेवी रविन्द्र गहलब, प्रकाश मास्टर, मा० गोरधन सेहरावत, काशीराम, डॉ० धर्मवीर, बच्चू सिंह, सूबे सिंह, जगत, भूषण कौंडल और नरेश बडग़ुर्जर सहित गहलब गांव के सैंकडों लोग मौजूद थे।

Related posts

रोटरी इंटरनेशनल प्रेसिडेंट बने TRF Trustee सुशील गुप्ता

Metro Plus

एडवांस्ड इंस्टीट्यूट में दीक्षांत समारोह का आयोजन

Metro Plus

मानव रचना की छात्रा का जिनीवा में हुआ सलेक्शन

Metro Plus