Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

FMS के विद्यार्थियों ने बैंक जाकर बैंकिग कार्यप्रणाली को जाना।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 24 अगस्त:
फरीदाबाद मॉडल स्कूल द्वारा बैंकिग प्रणाली जानने के लिए विद्यार्थियों के लिए एचडीएफसी बैंक सैक्टर -31 में एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया। स्कूल के कक्षा 4 के छात्रों ने बैंक का भ्रमण कर वहां की कार्यप्रणाली का अवलोकन किया। बैंक में लोग कैसे काम करते हैं, यह देखने के लिए छात्र बहुत उत्साहित थे।

बैंक की सहायक प्रबंधक सुश्री काजल शैलेश ने बैंक में पहुंचने पर छात्रों का स्वागत किया। बच्चों को अपने कर्मचारियों जैसे कि कैशियर, रिलेशनशिप मैनेजर, सेल्स डेवलपमेंट मैनेजर और ब्रांच ऑपरेशन मैनेजर और ऑटो ऋण के अफसरों से मिलवाया। बच्चों को बचत खातों के बारे में जानकारी भी दी गई। उन्हें यह भी पता चला कि नकद या चेक कैसे जमा किए जाते हैं और पैसे की निकासी कैसे होती है।

बैंक कर्मचारियों ने हर विभाग की कार्यप्रणाली के बारे में छात्रों को समझाया और छात्रों के सभी प्रश्नों का उत्तर देकर उन्हें संतुष्ट करने का भी प्रयास किया। छात्र इसलिए भी बहुत उत्साहित थे क्योंकि उन्हें बैंक की कार्यप्रणाली को देखने का अवसर मिला। बच्चों के लिए यह क्षण एक समृद्ध अनुभव था।

Related posts

यौन शोषण प्रकरण: आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने पर सड़कों पर उतरेंगी महिलाएं

Metro Plus

भाजपा नेता रविन्द्र तोमर की माता जी की शोक सभा शनिवार, 1 सितम्बर को

Metro Plus

विवाह की इच्छा रखने वालों को करनी चाहिए मां कात्यायनी की पूजा: जगदीश भाटिया

Metro Plus