Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मैट्रो अस्पताल फिर से हरियाणा सरकार के पैनल पर

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद,18 अगस्त: सैक्टर-16ए स्थित मैट्रो अस्पताल को हरियाणा सरकार द्वारा मान्यता (रिन्यूवल) प्रदान कर दी गई है। अब हरियाणा सरकार के सभी कर्मचारियों, पैंशनधारकों एवं उनके आश्रितों को सभी प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए मैट्रो अस्पताल में इलाज करवाने पर हरियाणा सरकार द्वारा पहले की तरह ही रिअम्बरर्समेन्ट की सुविधा प्रदान की जायेगी जोकि 2 मई, 2015 से ही लागू कर दी गई है। इससे हरियाणा सरकार के सभी विभागों के कर्मचारियों एवं आश्रितों को अब सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज करवाना सुविधाजनक हो जायेगा। मैट्रो अस्पताल शहर का सबसे पहला अस्पताल रहा है जिसे हरियाणा सरकार द्वारा सन् 2003 से लगातार मान्यता प्रदान की गई है।
मैट्रो अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. एसएस बंसल ने बताया कि हम पिछले लगभग 12 वर्षो से लगातार हरियाणा सरकार के लाभार्थियों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करते आ रहे है जिसके अन्तर्गत सभी प्रकार के रोगों का ईलाज वरिष्ठ डाक्टरों की टीम द्वारा अत्याधुनिक तकनीक द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल द्वारा समय-समय पर रोगों से बचाव के लिये स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है जिससे सभी लोगों को काफी फायदा मिल रहा है।

Related posts

ठाकुरवाड़ा में विपुल गोयल को फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत!

Metro Plus

जानवरों की NGO बनी मधुशाला, जानिए कैसे?

Metro Plus

ओउम् नाम का जाप करने से शिव भोले प्रसन्न होते है: व्यास पालन्दे महाराज

Metro Plus