Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

पूर्वजों की याद में पौधे लगाने से मिलता है पुण्य: राजेश नागर

एस्कॉट्र्स कंपनी के सहयोग से विधायक राजेश नागर ने गांव नीमका के स्टेडियम में लगवाए 150 पौधे
मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 13 अगस्त:
जो कौम अपने पूर्वजों का सम्मान करती है, उनका सम्मान इतिहास करता है। पूर्वजों की याद में लोगों को पौधारोपण करना चाहिए, इससे उन्हें अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। ये विचार तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने आज यहां नीमका गांव के जैतपुर स्टेडियम में एस्कॉट्र्स कंपनी के सहयोग से किए जा रहे पौधरोपण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। इस पौधारोपण कार्यक्रम में स्टेडियम में नीम, अशोक आदि के 150 पौधे लगाए गए। इस अवसर पर विधायक ने यहां स्थापित राजा नैन सिंह नागर एवं उनके पुत्र राजा जैत सिंह नागर की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण भी किया।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमने इस बरसात के सीजन में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा था जिसमें से करीब 80 हजार पौधे लगाए जा चुके हैं। श्री नागर ने कहा कि हम सबके माता-पिता यही चाहते हैं कि हम सब अच्छे काम करें समाजहित में काम करें और पौधारोपण समाजहित में किया जाने वाला बहुत ही पुण्य का काम है। हम सबको पौधे लगाकर इनकी रक्षा कम से कम तीन साल तक अवश्य ही करनी चाहिए। इसके बाद यह पेड़ बनकर हमारी अनेक पीढिय़ों को लाभ पहुंचाते हैं और हमसे बदले में कुछ भी नहीं लेते हैं।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने बताया कि आज का पौधरोपण एस्कॉट्र्स समूह के सीएसआर प्रोजेक्ट के तहत किया गया है। श्री नागर ने स्थानीय निवासियों को पौधों की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी भी सौंपी। उन्होंने कहा कि समाज केवल सरकारी कार्योंं के आधार पर नहीं चल सकता। इसके लिए हमें भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझना होगा।
इस अवसर पर आरडब्ल्यूए सैक्टर-14 के गोविंद कौशिक, एस्कॉट्र्स से विजय राज खन्ना, पुष्पराज सिंह, बाबूलाल, अजब सिंह आदि सहित नीमका गांव से भी जयपाल नंबरदार, भरत सिंह मास्टर, शीशपाल मैंबर, सुंदर नागर, देवेंद्र नागर चेयरमैन, सोहन थानेदार, सतबीर नागर, सुमरत नागर, भारामल मैंबर, अशोक गोस्वामी मैंबर, रामबीर नागर, पप्पू (उर्फ ) जगबीर नागर आदि अनेक ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related posts

पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह ने लिया जलभराव क्षेत्रों का जायजा

Metro Plus

लघु उद्योग भारती ने 75 प्रतिशत नौकरियां आरक्षित करने के प्रस्ताव को विरोधकर मूलचंद शर्मा को ज्ञापन सौंपा।

Metro Plus

Rotary Club of Faridabad Aravalli organized fruit tree plantation

Metro Plus