Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

KL Mehta स्कूल में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 15 अगस्त:
नेहरू ग्राउंड स्थित केएल महता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 75वां स्वतंत्रता दिवस हार्दिक हर्षोल्लास से मनाया गया( इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष आनंद महता ने सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को देश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उनकी शहादत को नमन भी किया गया।
इस मौके पर डॉ० गीता यादव ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए तथा उनके महान विचारों को जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया एवं सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई दी।
विद्यार्थियों ने इस अवसर पर देशभक्ति से ओतप्रोत कविताएं, भाषण एवं गीत भी प्रस्तुत किए जिन्हें सुनकर सभी का मन देशभक्ति की भावना से भर गया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।

Related posts

जहरीली शराब की बोतल पर ब्रांडेड शराब की हॉलमार्क, ढक्कन व लेवल लगाकर करता था सप्लाई, पुलिस ने धरा।

Metro Plus

ब्रांडेड स्कूल DPS-19 के पेरेंट्स ने मनमानी फीस को लेकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

Metro Plus

सावित्री पॉलिटेक्निक में मनाया गया महिला दिवस

Metro Plus