Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

स्वाधीनता की लड़ाई में प्राण न्यौछावर करने वाले शुरवीरों की शहादत को हमेशा याद रखा जायेगा: पंकज सेतिया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 15 अगस्त
: जिला प्रशासन के कुशल मार्गदर्शन में लघु सचिवालय बडख़ल स्थित उपमंडल अधिकारी (ना.) कार्यालय प्रांगण में 75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह कोरोना की गाइडलाइन को अपनाते हुए सादगी और गरिमामयी रूप से गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मनाया गया। उपमंडल एसडीएम बडख़ल पंकज कुमार सेतिया ने बतौर मुख्य अतिथि ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर पंकज कुमार सेतिया ने कहा कि स्वाधीनता की लड़ाई में अपने प्राणों को न्यौछावर कर देश के लिये अपनी शहादत देने वाले शुरवीरों की शहादत को हमेशा याद रखा जायेगा। उन्होंने देश की सरहदों पर शहीद होने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें ध्वजारोहण व राष्ट्रगान के दौरान नमन किया।
श्री सेतिया ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा सबका साथ सबका विकास के मंत्र से सबका विश्वास अर्जित किया गया है। भारत में हो रहे इन सकारात्मक बदलाव में देश की जनता एवं युवा वर्ग का विशेष योगदान रहा है। हरियाणा सरकार समान अवसर समान विकास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। लोगों के लिए सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, खेल, आत्मनिर्भरता तथा आधारभूत संरचना सहित अन्य क्षेत्रों में हो रहे उत्थान के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं ताकि क्षेत्र को एक समृद्ध एवं खुशहाल राज्य बनाया जा सके। सरकारी योजनाओं के तहत सभी के परिवार पहचान पत्र बनाए गए हैं। वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना, दिव्यांग, बोना, किन्नर, विधवा पेंशन को बढ़ाकर 2500 मासिक कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि गांवों को स्मार्ट बनाने के लिए हरियाणा स्मार्ट ग्राम प्राधिकरण का गठन किया गया है । राज्य में पहली बार खेल इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध शिक्षाविद समाजशास्त्री दार्शनिक प्रो.एमपी सिंह ने मंच का बखूबी से संचालन करते हुए कहा कि हमें उन वीर सपूतों को नहीं भूलना चाहिए जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं और आजादी की सांस ले रहे हैं। यह दिन हमें महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, सरदार भगत सिंह, लाला लाजपत राय, रामप्रसाद बिस्मिल समेत सैकड़ों महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग तपस्या और बलिदान की याद दिलाता है। डॉ. एमपी सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना देते हुए विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर डॉ. अभिषेक, डॉ. अंजली, डॉ. विनीता, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. एमपी सिंह, डॉ. विशाल, डॉ. सुप्रिया, डॉ. पुनीता हसीजा, डॉ. सुरेश अरोड़ा, डॉ. वंदना दहिया, डॉ. बलराम आर्य, मिर्जापुर के सरपंच महिपाल आर्य, संजय कुमार, हरजिंदर, जितेंद्र मोर, सतपाल, मुकेश एएसआई, अमित, अरविंद, उदयवीर, मनजीत कुमार, नीरज, जोगिंदर, कुलदीप, योगेश, अरशद, सागर रत्ना, खेमचंद, महेश बांगा, सुमित, संजय महेंद्रु, रिशिपाल भड़ाना, रामपाल, भारद्वाज, धीरज, हाजी ताहिर, राकेश श्रीवास्तव, बक्शीराम शर्मा, मंजूनाथन दक्ष फाउंडेशन सुनीता नागर, विपिन कुमार, अजीत सिंह, कृष्ण राय, विकास कुमार आहूजा, बलजीत सिंह को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उक्त कार्य के सफल आयोजन में नायब तहसीलदार जसवंत सिंह की अहम भूमिका रही।
इस अवसर पर सलामी देने वाली हरियाणा पुलिस की टुकड़ी को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा राजकीय बालिका वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-2 की छात्राओं को रंगोली बनाने हेतु सम्मानित किया गया।

Related posts

FMS में स्वच्छता ही सेवा है पर एक सेमिनार का आयोजन

Metro Plus

NSUI ने केरल बाढ़ पीडि़तों के लिए छात्रों से इकट्ठी की धनराशि

Metro Plus

जानिए, नगर निगम और DHBVN को कौन नुकसान पहुंचाकर NGT के आदेशों को ठेंगा दिखा रहा है!

Metro Plus