Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

साईंधाम में 75वां स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 16 अगस्त:
शिरडी साईं बाबा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। इस समारोह में शिरडी साई बाबा स्कूल के बच्चों ने रंगा-रंग व देश भक्ति का बहुत ही सुन्दर कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस समारोह का शुभारम्भ मुख्य अतिथि योगेश शर्मा, Director, NBCC DWC LLC (Dubai Based Subsidiary Company ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर साईधाम के संस्थापक डॉ० मोतीलाल गुप्ता ने समस्त समाज का आह्वान करते हुए कहा कि आजादी के पावन पर्व पर संकल्प लें कि आजादी की गरिमा को कायम रखने में अपना विशेष योगदान देगें व स्कूल के बच्चों को आजादी का अर्थ भी समझाया। उन्होंने कहा कि अब आजादी के मायने बदल गए है भूख, अशिक्षा एवं रोगों से छुटकारा मिलना ही आज के दौर में सबसे बड़ी आजादी है। देश के हर गरीब परिवार का बच्चा अच्छी शिक्षा ग्रहण करे और आगे बढ़कर देश का नाम रोशन करे इसके तहत साईंधाम में इन बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के साथ युनिफार्म, स्टडी मटेरियल, भोजन व स्वास्थ सेवाएं प्रदान की जा रही है अथवा युवाओं के कौशल विकास हेतु वोकेशनल ट्रेनिंग सेन्टर चलाया जा रहा है जिससे कि हर गरीब परिवार के बच्चे अच्छी नौकरी पा सकें व देश का कोई भी परिवार गरीब न रहे तथा अपना सामान्य जीवन जी सके।
इस अवसर पर संदीप गुप्ता वरिष्ठ अध्यक्ष ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकमानाएं दी। इस समारोह में ओपी गर्ग, पी.के. गुप्ता, मनोहर पुनयानी, डॉ० कर्नल विनोद कुमार भूचर, नीरा गोयल, महेश अग्रवाल, एस.के. माथुर, विकास मल्होत्रा आदि शामिल हुए। स्कूल के बच्चों द्वारा देश की आजादी के मनमोहक सुन्दर गीत गाए गए व बहुत ही सुन्दर देशभक्ति के कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम में आए सभी अतिथियों ने कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की।
इस मौके पर स्कूल की प्रिंसिपल बीनू शर्मा ने सभी स्कूल टीर्चस, स्कूल के बच्चों व आए हुए सभी महमानों का धन्यवाद किया और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

Related posts

दूसरे स्कूलों के प्रतिभावान छात्रों को फीस माफी का प्रलोभन देकर अपने स्कूलों में दाखिला दे रहे हैं निजी स्कूल

Metro Plus

रोटरी ने पूरा किया टॉयलेट प्रोजेक्ट फॉर Girls & Boys, विधायक राजेश नागर ने किया उद्घाटन।

Metro Plus

लखन सिंगला के घर में लगाई नरेन्द्र गुप्ता ने सेंध, लखन के परिजनों ने किया भाजपा उम्मीदवार का स्वागत

Metro Plus