Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में कोविड-19 के मामलों में कितनी गिरावट देखे।

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट
Faridabad News, 23 अगस्त:
जिले में सोमवार को कोरोना वायरस का एक मामला पोजिटिव सामने आया हैं। जबकि एक अच्छी बात यह भी है कि कोविड संक्रमण के दो मामले ठीक हो कर अपने घर में भी गए हैं।
वहीं सोमवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है। कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 964747 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 964624 हो गई है।
इसके अलावा 99820 कोरोना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है। अब तक जिला फरीदाबाद में कोरोना 3 पोजिटिव केसों को विभिन्न अस्पतालों में दाखिल किया गया है। इनमें से लोग स्वस्थ होकर कोरोना को मात दे चुके हैं।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि होम आईसोलेशन पर जिला में 9 लोगों को रखा गया है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या 12 है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 1271 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1058611 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99820 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए। जबकि 958070 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिला में 74 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन पर एक और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.01 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.00 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।

Related posts

शिव महापुराण कथा में शहर के गणमान्य लोगों ने शिरकत कर लिया कथा व्यास श्रद्वेय मां भावना का आर्शीवाद

Metro Plus

आखिर क्यों Haryana Administrative Tribunal का विरोध करने के लिए हड़ताल पर हैं Advocate ?

Metro Plus

विज ने फर्जी डिग्री पर चहेते को लगाया फार्मेसी काउंसिल का रजिस्ट्रार

Metro Plus