Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

इंटरनेट की आधुनिक तकनीक द्वारा मस्ती की पाठशाला का सफल समापन

मैट्रो प्लस के लिए नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 जून:
इंटरनेट की आधुनिक तकनीक द्वारा सात दिवसीय मस्ती की पाठशाला नामक कार्यशाला का अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर समापन किया गया। वैश्विक महामारी काल/लॉकडाउन के दौरान इस कार्यशाला को इंटरनेट तकनीक की मदद से आयोजित किया गया था।
महत्वाकांक्षा वेलफेयर सोसायटी एवं कार्यशाला की आयोजक श्रीमती सपना सूरी ने बताया कि कार्यशाला की सफलता के लिए उनकी पूरी टीम कई दिनों से प्रयासरत थी और सभी टीम के सदस्यों ने अपने अपने प्रयासों से फेसबुक और व्हाट्सऐप के माध्यम से मस्ती की पाठशाला में लोगों को आमंत्रित किया जिसका परिणाम यह रहा कि ना केवल फऱीदाबाद से वरन् देश के अलग-अलग हिस्सों से बच्चों ने पाठशाला मे ख़ूब मस्ती की।
पाठशाला के पहले दिन जानी मानी शेफ़ श्रीमती किरण कालिया ने बिना आग का प्रयोग करे स्वादिष्ट व्यंजन बनाना सिखाया, वही पूनम अरोड़ा ने पूर्व और पश्चिम की डांस शैली पर ज्ञान सांझा किया।
संस्था की उपाध्यक्ष श्रीमती कुलप्रीत कौर ने बताया कि सभी बच्चों को इन सात दिनो में सुंदर लिखने की कला (हैंड राइटिंग) टीम सदस्य कशिश गुलाटी द्वारा सिखाई गयी। योगा सेशन राहुल सूरी द्वारा संचालित किया गया। इस कला को कैलीग्राफ़ी कहा जाता है।
मयंक शर्मा ने बताया कि आज मस्ती की पाठशाला का समापन योग के साथ हुआ जिसे जाने माने योगगुरु कार्तिकेय सूरी ने बख़ूबी करके दिखाया। सपना सूरी ने सभी टीम सदस्यों व प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

Related posts

विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल को 12वीं परीक्षा परिणाम में मिली शानदार सफलता

Metro Plus

युवा वर्ग को बैंकों से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराएगा BYST: मल्होत्रा

Metro Plus

DPS-81 की बड़ी उपलब्धि, नंदना ने किया गोल्ड मेडल पर कब्जा!

Metro Plus