Metro Plus News
राष्ट्रीय

मंगल को अमंगल: क्रूजर और ट्रक की भीषण टक्कर में 11 लोगों की मौत!


Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
राजस्थान, 31 अगस्त:
श्रीबालाजी के पास आज सुबह हुए एक भीषण हादसे से 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 की हालत गंभीर है। ये सभी मृतक मध्यप्रदेश के देवास जिले के सजनखेड़ाव दौलतपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में 8 महिलाएं और 3 पुरुष हैं।
बता दें कि नागौर स्थित नोखा बाइपास पर एक तूफान जीप और ट्रेलर के बीच ये भीषण टक्कर हुई। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया।
जानकारी के मुताबिक सामने से आ रहे ट्रेलर ने जीप को जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल जाते वक्त दम तोड़ दिया। इनमें कई लोगों के शव जीप में ही फंसे रहे। हादसे के दौरान स्थानीय लोग वहां पहुंचे और पुलिस और 108 एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हादसा इतना भयावह था कि हादसे के बाद घटनास्थल पर कोहराम मच गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके के लिये रवाना हो गये थे। हादसा कैसे हुआ इसका अभी पता नहीं चल पाया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नोखा अस्पताल पहुंचाया गया।

Related posts

JCB India working along with Local Administration in re-building Kerala

Metro Plus

A.D. स्कूल में आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने करवाया अपनी कविताओं का रसपान

Metro Plus

स्वास्थ्य योजनाओं की प्रगति पर डॉ० सुमिता मिश्रा ने की समीक्षा बैठक

Metro Plus