Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

सरकार की नीति और खिलाडिय़ों की मेहनत से बरसे मैडल: राजेश नागर

विधायक राजेश नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड विजेता मनीष नरवाल और रजत एवं कांस्य विजेता सिंहराज अधाना के परिजनों को दी बधाई

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
बल्लभगढ़, 4 सितंबर:
विधायक राजेश नागर ने टोक्यो पैरालंपिक में पदक जीतने वाले शहर के दोनों खिलाडिय़ों मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना के परिजनों से मिलकर बधाई दी और भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में शहर के युवाओं ने तीन-तीन मैडल जीतकर इतिहास रच दिया है। 50 मीटर शूटिंग में जहां हमारे बच्चे मनीष नरवाल ने गोल्ड मारा है, वहीं भाई सिंहराज अधाना ने सिल्वर पर निशाना लगाया है। अधाना 10 मीटर पिस्टल में भी कांस्य पदक जीत चुके हैं।
श्री नागर ने कहा कि दोनों ही खिलाडिय़ों सहित अन्य खिलाडिय़ों ने भी टोक्यो पैरालंपिक में भारत का नाम रोशन किया है। इस बार की प्रतियोगिता में अब तक के इतने पदक जीते गए हैं। जितने कुल पदक अब तक नहीं जीते गए थे। विधायक ने दोनों खिलाडिय़ों के परिजनों से मिलकर उन्हें बधाईयां एवं शुभकामनाएं दीं और उनके साथ खड़े होने की बात कही।
श्री नागर ने कहा कि इस बार के ओलंपिक और पैरालंपिक प्रतियोगिताओं में हमारे खिलाडिय़ों ने अब तक का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इसमें हमारी केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों और खिलाडिय़ों की मेहनत को श्रेय जाता है। खिलाडिय़ों के परिवारों को भी इन उपलब्धियों में सहयोग करने के लिए धन्यवाद करता हूं।
इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि हमें अपने मनीष नरवाल और सिंहराज अधाना दोनों खिलाडिय़ों से काफी उम्मीदें थीं जिनको पूरा कर उन्होंने न केवल देश और हरियाणा बल्कि फरीदाबाद का भी मान बढ़ाया है। जब दोनों खिलाड़ी यहां आ जाएंगे तब उनके सम्मान में जोरदार कार्यक्रम किया जाएगा जिसमें मैं भी सम्मिलित होउंगा।

Related posts

निगम सदन की बैठक में कौन बोला कि मुख्यमंत्री नहीं बनने दे रहे हैं सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर और फाइनेंस कमेटी?

Metro Plus

सहकारी समितियों में अनियमितताओं की जांच करेगी अब स्पेशल टास्क फोर्स।

Metro Plus

भारत विकास परिषद् संस्कार ने लोहड़ी का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया

Metro Plus