Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

न्यू लाईट स्कूल में वृद्ध लोगों के लिए किया गया सामान्य चैकअप व मनोविज्ञान परामर्श कैंप का आयोजन।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 सितंब
र: हेल्प एज ऑफ इंडिया के सौजन्य से जवाहर कॉलोनी में स्थित न्यू लाईट सीनियर सैकेंडरी स्कूल में वृद्ध लोगों के लिए सामान्य चैकअप व मनोविज्ञान परामर्श कैंप का आयोजन किया गया। इस मौके पर डॉ० समीक्षा व डॉ० राजेश ने लगभग 117 मरीजों का परीक्षण कर उनको दवाई भी वितरित की।
इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन राजीव बत्रा ने कहा कि जिले में लगातार मौसम बदलने के कारण होने वाली बीमारियों को ध्यान में रखते हुए सामान्य चैकअप कैंप का आयोजन किया गया है।
इस मौके पर स्कूल के चेयरमैन राजीव बत्रा, शिव पार्क के प्रधान सुभाष शर्मा और हेल्प एज के कॉर्डिनेटर अमन आदि ने बढ़-चढ़ कर इस कैंप को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग दिया।

Related posts

राष्ट्रीय कैडेट्स एंड जूनियर किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता एवं सीनियर राष्ट्रीय फेडरेशन कप में फरीदाबाद के 38 खिलाडिय़ों का चयन किया गया

Metro Plus

मानव रचना यूनिवर्सिटी में पीएचडी के बैच के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम हुआ आयोजित, पीएचडी की सीटें हुई फुल

Metro Plus

FMS में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus