Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में अब कोरोना के पोजिटिव मामले कितने देखे!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 13 सितंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज सोमवार को भी कोरोना वायरस का कोई मामला पोजिटिव सामने नहीं आया है। जबकि एक मामला ठीक होकर अपने घर में गया हैं। वहीं सोमवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि होम आईसोलेशन पर जिला में 5 लोगों को रखा गया है। जबकि एक्टिव केसों की संख्या भी 5 है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 2794 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1105970 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99838 लोग कोराना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1004127 लोग नेगेटिव मिले। उन्होंने बताया कि अब तक जिला में 1567 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में आक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.28 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डायल करें जो कि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की भी की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 990551 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 990497 हो गई है। इसके अलावा 99838 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

मानव रचना में वन वीक फॉर नेशन के तहत धूमधाम से मनाया आजादी का अमृत महोत्सव।

Metro Plus

KUNDAN स्कूल की शिखा और शिवा Indian Nation Squad में हुए चयनित

Metro Plus

World Standard Day Celebrations

Metro Plus