Metro Plus News
दिल्ली

दिल्ली का लोकप्रिय कार्यक्रम ‘गोविंदा आला रेÓ मटकी फोड़ 5 सितंबर को

नवीन गुप्ता
पूर्वी दिल्ली, 26 अगस्त: भारतीय कला और संस्कृति के साथ-साथ समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए प्रयासरत राजधानी की एक प्रमुख सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था छत्रपति शिवाजी समाज कल्याण एवं शिक्षा प्रचार समिति इस वर्ष भी श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर गोविंदा आला रे मटकी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन करने जा रही है।
संस्था संस्थापक जयभगवान गोयल ने बताया कि गत् 11 वर्षोंं की अपार सफलता से प्रेरित होकर इस वर्ष भी संस्था श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन मौके पर 12वीं बार ‘गोविन्दा आला रेÓ मटकी फोड़ कार्यक्रम का भव्य आयोजन कर रही है। यह कार्यक्रम उत्सव ग्राउंड, आईपी एक्सटेंशन, पटपडग़ंज, दिल्ली-92 में होगा।
श्री गोयल ने बताया कि यह ‘मटकी फोड़ कार्यक्रम गोविंदा आला रेÓ दिल्लीवासियों के लिए एक अनूठा कार्यक्रम है जिसका पूरा साल लोग इंतजार करते हैं। श्रीकृष्ण भक्तों की मांग एवं संस्था कार्यकर्ताओं की इच्छानुरूप इस वर्ष कार्यक्रम को और ज्यादा भव्य रूप दिया जा रहा है। मटकी फोड़ कार्यक्रम ‘गोविंदा आला रेÓ के साथ-साथ भव्य भजन संध्या का आयोजन भी किया जाएगा जिसमें कई मशहूर गायकों द्वारा प्रस्तुति दी जायेगी।

Related posts

अमरीका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के आगमन पर दिल्ली से लगी सीमाओं पर हाई अलर्ट:

Metro Plus

कांग्रेस की योजनाओं का फीता काटने में लगी भाजपा सरकार: तंवर

Metro Plus

रोटरी फाऊंडेशन में योगदान के लिए किया गया नवीन गुप्ता को सम्मानित

Metro Plus