Metro Plus News
दिल्लीफरीदाबादहरियाणा

मार्डन बीपी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान पाया

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 24 जनवरी:
सीबीएसई शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में मार्डन बीपी पब्लिक स्कूल के छात्रों निखिल परमार, रविना राजपूत, आस्था गौतम व मोहित सिंह ने मैग्नेटिक टे्रन व इलेक्ट्रीसिटी प्रोडक्शन वाई वाकिंग प्रोजेक्टों में प्रथम स्थान पाया है। इन दोनों प्रोजेक्टों का राष्ट्रीय स्तर पर भी चयन हुआ है। राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन गुडग़ांव स्थित सीसीए विद्यालय में किया गया।
सीबीएसई बोर्ड द्वारा आयोजित इस राज्यस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रदेश के कुल 68 विद्यालयों के छात्रों ने हिस्सा लिया था तथा उन्होंने 90 मॉडल प्रस्तुत किए थे। मार्डन बीपी पब्लिक स्कूल के कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय की छात्रा निखिल परमार व रविना राजपूत तथा 10वीं विज्ञान संकाय की छात्रा आस्था गौतम व मोहित सिंह ने चुम्बक से चलने वाली टे्रन व इलेक्ट्रीसिटी प्रोडेक्शन वाई वाकिंग के प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इन प्रोजेक्टों को राज्यस्तर पर प्रथम स्थान हासिल हुआ है।
विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल करने पर प्रसन्नता जताते हुए विद्यालय के चेयरमैन ओपी परमार तथा प्रिंसीपल शकुंतला डेमला ने कहा है कि प्रदेश स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल करना अपने आप में गौरव का विषय है, और यह सब कुछ छात्रों की जी-तोड़ मेहनत व अध्यापकों की कार्यकुशलता से ही संभव हो सका है। उन्होंने उम्मीद जताई थी कि विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान हासिल करने वाले छात्र भविष्य में सफलता के और भी कई मील के पत्थर पार करेंगे।

Related posts

DCP NIT डॉ. अंशु सिंगला की मार्मिक अपील, लॉकडाउन के दौरान पंक्षियों और जानवरों का भी रखें ख्याल।

Metro Plus

बच्चों को शिक्षित करने का कार्य समाज की जिम्मेदारी है: एचएस मलिक

Metro Plus

थैलेसीमिया मरीजों और जरूरतमंदों के लिए वरदान बनेगा रोटरी ब्लड सेंटर: रवि गूगनानी

Metro Plus