Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

आने वाला समय इलैक्ट्रिक वाहनों का ही होगा: राजेश नागर

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 21 सितंबर:
आने वाला समय इलैक्ट्रिक वाहनों का ही होगा और लोगों को इन वाहनों की ओर ही मुडऩा होगा क्योंकि हमारे ईंधन संसाधन सीमित हैं वहीं वर्तमान ईंधन के जलने से प्रदूषण भी बढ़ता है। जिसे रोकना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। यह बात तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर ने यहां एमजी कार कंपनी के इलैक्ट्रिक वाहन शोरूम के उद्वघाटन के अवसर पर कही।
इस मौके पर शोरूम प्रबंधक ने विधायक राजेश नागर का जोरदार स्वागत किया और उन्हें शोरूम विजिट करवाया। उन्होंने श्री नागर को इलैक्ट्रिक वाहनों की जानकारी दी। इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि विकास की ओर हमें अपनी गति को बढ़ाना है लेकिन इससे वाहनों के प्रदूषण में भी बढ़ोतरी होती है। जिससे बचने के लिए इलैक्ट्रिक वाहन ही एकमात्र उपाय हैं। दूसरा हमारे वर्तमान वाहन ईंधन सीमित है इससे भी बचने के लिए हमें इलैक्ट्रिक वाहनों की ओर चलना होगा।
इस मौके पर राजेश नागर ने कहा कि आज एक अच्छी बात है कि हमारे शहर में भी इलैक्ट्रिक वाहनों के शोरूम तेजी से खुल रहे हैं। इस ओर जनता का भी रूझान है वहीं इलैक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार भी भारी सब्सिड़ी दे रही है। इसका लाभ लोगों को लेना चाहिए। इस अवसर पर विधायक ने केक काटकर और कार का पर्दा हटाकर शोरूम का शुभारंभ किया।

Related posts

CEO शिखा के सख्त निर्देश, कचरा प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस

Metro Plus

फरीदाबाद में पहली बार देश की 31 महिला विभूतियां भारतीय महिला गौरव अवार्ड से सम्मानित हुई

Metro Plus

World Suicide Prevention Day के उपलक्ष्य में मैट्रो अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Metro Plus