Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में कोरोना के अब कितने मामले देखे!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 21 सितंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में मंगलवार को कोरोना वायरस का कोई मामला पोजिटिव सामने नहीं आया है। उन्होंने बताया कि जिले में रिकवरी रेट भी 99.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पोजिटिव के एक केस को अस्पताल में दाखिल किया गया है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला में 7 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 8 है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 2143 लोगों के टेस्ट किए गए है। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1123996 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99847 लोग कोराना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1022385 लोग नेगेटिव मिले। उन्होंने बताया कि जिला में 1359 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
इस मौके पर उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 997237 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 997166 हो गई है। इसके अलावा 99847 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

नगर निगम एनआईटी जोन का बिल्ंिडग इंस्पेक्टर सुमेर सिंह लापरवाही बरतने पर निलम्बित

Metro Plus

अगर आपके भी कटे है CCTV कैमरा से चालान तो भरने के लिए है सुनहरा मौका, ऐसे करें भुगतान!!

Metro Plus

देखें कैसे SDM पंकज सेतिया ने किया महिलाओं का उत्साहवर्धन।

Metro Plus