Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

उपायुक्त जितेंद्र यादव का दावा ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं

Metro Plus से Jassi Kaur की रिपोर्ट।
Faridabad News, 23 सितंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज वीरवार को कोरोना वायरस का एक मामला पोजिटिव सामने आया है। जबकि अच्छी खबर यह भी है कि एक पोजिटिव मामला ठीक होने पर अपने घर भी भेजा गया है।
जिला उपायुक्त ने बताया कि वीरवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पोजिटिव के दो केसों को अस्पताल में भी दाखिल किया गया है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला में 8 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 10 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 1693 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1127527 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99850 लोग कोराना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1026262 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिला में 1026 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैंपल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत है। जिला मे एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा, एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 998095 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 998000 हो गई है। इसके अलावा 99850 कोराना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

समाधान शिविरों से मिल रही लोगों को सीधी राहत: ADC सतबीर मान

Metro Plus

महिला दिवस पर सड़क दुर्घटनाओं में घायलों के लिए छात्राओं ने किया रक्तदान

Metro Plus

थैलेेसीमियाग्रस्त बच्चों के साथ बांटे अपनी खुशी: जितेंद्र भाटिया

Metro Plus