Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

शिव कॉलोनी में जल्द मिलेंगी लोगों को जरूरी सुविधाएं, जाने कैसे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 28 सितंबर:
तिगांव से भाजपा विधायक राजेश नागर का शिव कॉलोनी में जोरदार स्वागत किया गया। जहां उन्होंने घोषणा की कि जल्द ही शिव कॉलोनी के लोगों को सभी जरूरी सुविधाएं प्राप्त होंगी। सरकार इस दिशा में तेजी से काम कर रही है। अपने तिगांव क्षेत्र का दौरा करते हुए शिव कॉलोनी पहुंचे विधायक राजेश नागर का पगड़ी व फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसका आयोजन भाजपा सराय मंडल अध्यक्ष उत्कर्ष गर्ग द्वारा किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक को अपनी समस्याएं भी बताई। इनमें ज्यादातर समस्याएं बिजली पानी और सड़क से संबंधित थीं। जिस पर विधायक ने उन्हें तुरंत मुख्य मार्ग बनवाने का वादा किया और आगे भी सभी समस्याओं को प्राथमिकता से दूर करने की बात कही। इस पर स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए नारों से मंच गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि मैं चुनाव से पहले किए अपने हर वादे को पूरा करूंगा। वहीं यहां पर हर सुविधा आपको जल्द ही प्राप्त होगी। आपके वोट की ताकत से ही मैं विधानसभा पहुंचा हूं और आपके वोट की लाज रखूंगा। उन्होंने कहा कि हमारे पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम मनोहर लाल जो कहते हैं वही करते हैं। उनके दिलों में भारत की जनता का दिल धड़कता है। मैं आपकी आवाज उन तक पहुंचाता हूं और वह आपकी आवाज को तुरंत सुनकर एक्शन लेते हैं।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता गिर्राज शर्मा, सुभाष गर्ग, शिवराम शर्मा, रामहरि, सराय भाजपा मंडल महामंत्री जयकिशोर शर्मा, उपाध्यक्ष रोहन गर्ग, कोषाध्यक्ष अमन सिंह, जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष ललित नागर एवं अनिल जैलदार आदि अनेक प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related posts

Hotel Atrium में सूरजकुंड Police ने जुआ खेलते 12 जुआरी धर दबोचे

Metro Plus

बीके पब्लिक हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने कराटे चैम्पियनशिप में जबरदस्त प्रदर्शन किया

Metro Plus

कुन्दन ग्रीन वैली के छात्रों ने वू-शू प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Metro Plus