Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कुन्दन ग्रीन वैली के छात्रों ने वू-शू प्रतियोगिता में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 22 मई:
वैश्य भवन में जिला स्तरीय वू-शू प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जिला फरीदाबाद के करीब 17 विद्यालयों के 270 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में कुन्दन ग्रीन वैली स्कूल के 40 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इनमें से आदित्य, निखिल, योजित, मुक्ति एवं मेघा नामक 5 प्रतिभागियों ने स्वर्ण पदक, शिवम कुमार, तरूण यादव, वंश, लीजा, मेहुल, रिया, काव्यांश, अनमोल एवं भव्य नामक 9 प्रतिभागियों ने रजत पदक तथा अक्षय यादव, ओजित, इशानी, डिंपल, दिपांशु, कुनाल, संध्या, कंचन, तनीशा, भूमि, श्रूति, जैवल एवं उत्कृर्ष नामक 13 प्रतिभागियों ने कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में प्रथम उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर विद्यालय के चेयरमैन एवं निदेशक भारत भूषण शर्मा ने विजयी प्रतिभागियों के साथ कोच रघुवेंदर चौधरी व टीम प्रबंधक दिलीप कुमार को बधाई दी व भविष्य में अच्छे प्रदर्शन की कामना की।
वहीं विद्यालय की उप-निदेशिका कमल अरोड़ा ने सभी छात्रों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया एवं उन्होंने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन का भरोसा दिलाया।

Related posts

NSUI ने नेहरू कॉलेज में नए कोर्स शुरू कराने को लेकर डीएचई के निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा

Metro Plus

मानव सेवा समिति द्वारा संचालित मानव विद्या निकेतन स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया

Metro Plus

शहीद के परिजनों को सांत्वना देने बरनाला गांव पहुंची सीमा त्रिखा

Metro Plus