Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

NIT में चल रहे अवैध निर्माणों पर क्या रोक लग पाएगी?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फ़रीदाबाद, 29 सितंबर
: पिछले कुछ समय से बड़खल विधानसभा क्षेत्र में धड़ाधड़ हो रहे अवैध निर्माण और कब्जों ने निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगा रखा है, खासतौर से नीलम-बाटा रोड पर। इस रोड पर कई कमर्शियल निर्माण दिन-रात जारी हैं जिनकी ना तो CLU है और ना ही नक्शा पास। जिस किसी ने नक्शा पास करा भी रखा है तो वो रेसिडेंशियल है और वहां निर्माण बहुमंजिला कमर्शियल बिल्डिंग का हो रहा है। बाटा-नीलम रोड पर 1A-271, NIT इसका जीता-जागता प्रमाण है जहां दिन-रात काम चल रहा है।
चर्चा है कि इस निर्माण को ना रोके जाने की एवज में MCF के एक विवादास्पद कर्मचारी ने अपने एक बड़े अधिकारी के नाम पर एक ब्रीफ़केस लिया है, जिसके चलते ये काम बेरोकटोक चल रहा है।
ऐसा भी नहीं है कि इस रोड पर ये अकेला एकमात्र निर्माण है, अपितु इस रोड पर दोनों तरफ कई अवैध निर्माण धड़ल्ले से चल रहे है जिनको रोकने वाला शायद कोई नहीं है।
अब जब MCF इंफोर्समेंट में SDO के रूप में सुमेर सिंह ने मंगलवार को जीतराम की जगह अपना चार्ज संभाल लिया है तो देखना है कि वो अपनी टीम के साथ अब इन अवैध निर्माणों पर कितना अंकुश लगा पाते हैं।

Related posts

महिला दिवस पर महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख रूपए नकद! जानें क्यों?

Metro Plus

क्या ग्रीवेंस कमेटी की मीटिंग में फिर से बेइज्जत होंगे BJP नेता, मूलचंद मित्तल ने व्यवस्था को बताया ग़दरफंड!

Metro Plus

महावीर इंटरनेशनल ने स्थापना दिवस पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

Metro Plus