Metro Plus News
फरीदाबाद

MCF ने कसा शिकंजा, 24 प्रोपर्टी की सील, 48 लाख से ज्यादा का था बकाया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 6 अक्टूबर:
प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वालों पर नगर निगम प्रशासन ने आज भी निगम के कई क्षेत्रों में सीलिंग की कार्यवाही को अंजाम दिया। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एनआईटी जोन-2, एनआईटी जोन-3, ओल्ड फरीदाबाद जोन 1 और 2 अभियान चलाकर 24 इकाईयों को सील किया। जिन पर करीब 48 लाख, 51 हजार, 083 रूपए का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर फरीदाबाद नगर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिंकजा कसते हुए आज बकाया संपत्ति कर की वसूली करने के लिये एनआईटी जोन-2 ने 4 (एक मित्तल मार्किट तथा 3 एसजीएम नगर की) इकाईयों जिनके विरूद्ध 24 लाख, 46 हजार, 620 रूपये बकाया थे, को सील किया।
क्षेत्रिय एवं कर अधिकारी (मु0) विजय सिंह ने बताया कि बड़े डिफाल्टरों पर सीलिंग की कार्यवाही इसी तरह जारी रहेगी। इसी प्रकार एनआईटी जोन तृतीय की क्षेत्रिय एवं कराधान अधिकारी ने बताया कि जोन तृृतीय में 7 इकाईयों को जिनके विरूद्ध 5 लाख, 40 हजार, 199 लाख बकाया थे, को सील कर दिया। इनमें से दो यूनिटों के बकायेदारों ने नगर निगम में आकर 1 लाख, 58 हजार, 524 रूपये जमा करा दिए है।
फरीदाबाद नगर निगम की ओल्ड जोन-1 की 5 इकाईयों जिनके विरूद्ध  7 लाख, 53 हजार, 350 रूपये बकाया थे, को सील कर दिया।
इसके अलावा फरीदाबाद ओल्ड जोन-2 के क्षेत्र में पडऩे वाली 8 ईकाईयों जिनके विरूद्ध लगभग 11 लाख,10 हजार, 914 रूपये बकाया थे, को सील किया।
निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि वह अपने-अपने बकायाजात की अदायगी तुरन्त करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके और शहर का विकास हो सके।

Related posts

शिव कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शुरू हुआ एजूफेस्ट-2015: स्टूडेंट्स ने सुरों का जादू बिखेरा

Metro Plus

बेरोजगार पहले आएं-पहले पाएं के आधार पर पाएं नौकरी! जानें कैसे?

Metro Plus

ऐसा क्या हुआ कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा अचानक पहुंच गए जजपा नेता धर्मपाल यादव के घर?

Metro Plus