Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

शिवाजी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गोल्ड व सिल्वर मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन किया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 12 अक्टूबर:
नेशनल कराटे फेडरेशन द्वारा कराई गई नार्थ जोन कराटे प्रतियोगिता में शिवाजी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल, पर्वतीय कॉलोनी के 4 छात्र-छात्राओं ने मैडल प्राप्त कर नेशनल गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। यह प्रतियोगिता 8 से 10 अक्टूबर तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में सम्पन्न हुई।
इस प्रतियोगिता में शिवाजी पब्लिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल की 12वीं कक्षा की छात्रा अनीता शर्मा सुपुत्री श्री नागेन्द्र पांचाल ने जहां 40 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता वहीं 8वीं कक्षा की छात्रा काजल सुपुत्री श्री सतपाल सिंह ने 31 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर स्कूल तथा अपने माता-पिता का नाम रोशन किया।
इसके अलावा सचिन शर्मा सुपुत्र श्री नागेन्द्र पांचाल ने 21 किलोग्राम भारवर्ग में सिल्वर मेडल जीता तथा 12वीं कक्षा की छात्रा भावना सुपुत्री श्री सतपाल सिंह ने अंडर 18 में 40 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक जीतकर नेशनल में जगह पक्की की।
स्कूल के प्रिंसीपल अरूण पुंडीर ने उपरोक्त सभी छात्र-छात्राओंं, उनके अभिभावकों एवं कॉलोनीवासियों को इनकी जीत पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Related posts

अवैध प्लॉटिंग और निर्माण करने वालों पर लटकी FIR की तलवार!

Metro Plus

प्रयास ने स्थापना दिवस पर बच्चों को गर्म स्वेटर तथा लड़कियों को सिलाई मशीन वितरित की

Metro Plus

राजनेताओं & अधिकारियों ने कोरोना को लेकर कैसे उड़ाई PM मोदी आदेशों/निर्देशों की धज्जियां? जानिए!

Metro Plus