Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबाद

सरस्वती शिशु सदन के अलंकरण समारोह में निशांत कौशिक को हैड ब्वॉय तथा सुमन अधाना को हैडगर्ल चुना गया।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 22 अक्टूबर:
सरस्वती शिशु सदन सी.सै. स्कूल, तिगांव में शैक्षणिक सत्र 2021-22 का अलंकरण समारोह मनाया गया। इस अवसर पर बल्लभगढ़ के एसडीएम त्रिलोकचंद व मुक्केबाज कुमारी वामिनी चौधरी मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित करके की गई। मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद ने नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को बिल्ले लगाकर और पट्टिका पहनाकर सम्मानित किया। श्रीमती निशाा कौशिक ने छात्र परिषद के सभी सदस्यों को विद्यालय के नियमों का पालन करने और विद्यालय की गरिमा बनाए रखने की शपथ दिलाई। 12वीं कक्षा के छात्र निशांत कौशिक को हैड ब्वॉय तथा सुमन अधाना को हैडगर्ल चुना गया। 12वीं कक्षा के विज्ञान संकाय के छात्र नितिश अधाना को वाइस हैड ब्वॉय तथा 11वीं कक्षा की छात्रा अंजलि नागर को वाइस हैडगर्ल चुना गया। हैड ब्वॉय निशांत कौशिक ने हैड ब्वॉय बनने पर अपने विचार व्यक्त करते हुए अपने कार्य को ईमानदारी व कत्र्तव्यनिष्ठा से करने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त विद्यालय में बनाए गए चारों क्लबों के कैप्टन और वाइस कैप्टन चुने गए। 12वीं कक्षा की कशिश मित्तल को साईंस क्लब की कैप्टन और 11वीं कक्षा की छात्रा कशिश को वाइस कैप्टन चुना गया। 11वीं कक्षा की छात्रा खुशी नागर को आर्ट क्लब की कैप्टन और 11वीं कक्षा के ही छात्र रिंकू को आर्ट क्लब का वाइस कैप्टन चुना गया। 12वीं कक्षा की छात्रा साक्षी दीक्षित को लिटरेरी क्लब की कैप्टन और 10वीं कक्षा की छात्रा अंशिका नागर को वाइस कैप्टन चुना गया। 11वीं कक्षा की छात्रा लक्षिता पाराशर को स्पोर्टस क्लब की कैप्टन और 10वीं कक्षा के छात्र तरूण को वाइस कैप्टन चुना गया। विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए 12वीं कक्षा के छात्र ऋषि अधाना को कैप्टन और 11वीं कक्षा की छात्रा कोमल को वाइस कैप्टन चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय में उन विद्यार्थियों के अभिभावक भी आमंत्रित किए गए थे जिन्होंने प्रथम सत्रीय परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए थे। विद्यालय में उन सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि त्रिलोक चंद ने विद्यार्थियों को संस्कारवान और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
कुमारी वामिनी चौधरी ने बताया कि संघर्ष व लग्न से मनुष्य को सफलता अवश्य मिलती है।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के साथ विद्यालय की संस्थापिका श्रीमती कमलेश माहेश्वरी, प्रबंधक महोदय श्रीमती मंजुल माहेश्वरी, स्कूल प्राचार्या श्रीमती गीतांजलि चौधरी, सरस्वती शिशु सदन उच्च विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती अरूणा शर्मा भी मौजूद रही।

Related posts

तिगांव से एकमात्र विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल को नवाजा गया स्कूल एक्सीलैंस अवॉर्ड सुपर 30 से!

Metro Plus

खली को ‘किस’ करते देख उनकी पत्नी ने कहा कुछ ऐसा

Metro Plus

जनचेतना संघ द्वारा Housing Board, सेक्टर-29 में किया गया ध्वजारोहण

Metro Plus