Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

उद्योगपति अरूण बजाज ने अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती में रिकॉर्ड तोड़ा, जानिए कैसे?

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 26 अक्टूबर
: अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती ने एक बार फिर फरीदाबाद के मशहुर उद्योगपति और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़े समाजसेवी अरूण बजाज को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। अरूण बजाज की इस नियुक्ति पर लघु उद्योग भारती की फरीदाबाद और हरियाणा इकाई सहित शहर के कई सामाजिक संगठनों व शहर के उद्योगपतियों ने उन्हें बधाई दी है।
अपनी नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उद्योगपति अरूण बजाज ने बताया कि अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती ने उन पर एक बार फिर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें फिर से 2 साल के लिए राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य बनाया है। इस पर वह लघु उद्योग भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र, अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के प्रेसिडेंट बलदेव भाई प्रजापति और महासचिव घनश्याम ओझा का धन्यवाद व्यक्त करते हैं।
अरूण बजाज ने बताया कि फरीदाबाद से करीब 20 साल के बाद किसी भी लघु उद्योग भारती के सदस्य को राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य लगातार दूसरी बार बनाया गया है जोकि उनके लिए बड़े ही गर्व की बात है।
दूसरी बार जिम्मेदारी मिलने पर श्री बजाज का कहना है कि अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती देश की सबसे बड़ी उद्याोगिक इंकाई है जिसमें करीब 25 हजार से ज्यादा औद्योगिक ईकाई जुड़ी हुई है। वहीं 400 से ज्यादा जिलों में लघु उद्योग भारती औद्योगिक यूनिट के रूप कार्य कर रही है। श्री बजाज ने कहा कि एक बार फिर लघु उद्योग भारती ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर वह खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगें। राष्ट्र और संगठन को निरंतर अपनी सेवाएं देकर ऊंचाई पर पहुंचाने का काम करेंगें। वहीं उद्योगों से जुड़ी समस्याओं के निवारण के लिए निरंतर प्रयास करता रहुंगा।
अरूण बजाज की इस उपलब्धि पर लघु उद्योग भारती हरियाणा के प्रधान महावीर गोयल, महासचिव शुभ आदेश मित्तल, लघु उद्योग भारती फरीदाबाद प्रधान रवि भूषण खत्री, महासचिव आरके गुप्ता, कोषाध्यक्ष अमृतपाल कोचर, उपाध्यक्ष गौतम चौधरी, आरके चावला, मानव सेवा समिति के पूर्व प्रधान पवन गुप्ता, एफसीसीआई के पूर्व प्रधान रमेश झंवर, मानव सेवा समिति के महासचिव सुरेंद्र जग्गा, पूर्व प्रधान आईएमटी वीरभान शर्मा, आईएमटी प्रधान कृष्ण कौशिक सहित कई प्रमुख लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Related posts

समाज में फैली बुराईयों को मिलकर किया जा सकता है समाप्त: गरिमा सिंह तोमर

Metro Plus

फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा: मृत फायरकर्मियों के परिजनों को नौकरी और आर्थिक मदद का ऐलान

Metro Plus

71वें निरंकारी संत समागम स्थल पर निरंकारी प्रदर्शनी का उद्वघाटन

Metro Plus