Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जितेंद्र यादव का दावा जिले में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 नवंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिला में आज सोमवार को कोरोना वायरस के तीन मामले पोजिटिव आए है। जबकि एक मामला ठीक हो अपने घर पर भी भेजा गया है।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि सोमवार को जिला में रिकवरी रेट 99.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना पोजिटिव का कोई केस अस्पताल में भर्ती नहीं है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिला में 31 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 31 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिला में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिला में पिछले 24 घंटे में 1580 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1186744 लोगों के अब तक टेस्ट करवाए गए हैं। इनमें से 99905 लोग कोरोना पोजिटिव पाए गए। जबकि 1085238 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिला में 1173 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में आक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिला में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.25 प्रतिशत है। जिला में एक्टिव केस रेट 0.03 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1041365 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1041080 हो गई है। इसके अलावा 285 कोरोना पोजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

कांग्रेसियों ने स्थापना दिवस पर किया पूर्व जिलाध्यक्ष बी.आर. ओझा का सम्मान

Metro Plus

Workshop on Labour Laws @ Haryana State Productivity Council

Metro Plus

मानव रचना में मैं तुलसी तेरे आंगन की के पोस्टर को किया गया लॉन्च

Metro Plus