Metro Plus News
राजनीतिहरियाणा

कांग्रेसी विधायक हुड्डा का आदमी तस्करी की हेरोईन के साथ गिरफ्तार!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की खास रिपोर्ट
चंडीगढ़, 30 जनवरी:
चंड़ीगढ पुलिस ने जिस अमित को हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया था, उसके ठहरने लिए कांग्रेस के एक विधायक कृष्ण हुड्डा ने ही एमएलए होस्टल में कमरा खुलवाया था। इस बात की पुष्टि जहां चंड़ीगढ पुलिस के एक अधिकारी ने की है, वहीं स्वयं विधायक कृष्ण हुड्डा ने भी इस बात को स्वीकारा है कि उन्होंने ही अमित को एमएलए होस्टल में रूकने के लिए रूम नंबर-108 खुलवाया था।
काबिलेगौर रहे कि चंड़ीगढ पुलिस ने हरियाणा के रोहतक शहर के सदर थाना इलाके के गांव खटवाडी निवासी अमित को हेरोइन तस्करी करते हुए 28 जनवरी की रात को अमित को चंड़ीगढ़ में सेक्टर-39 के करीब जीरी मंडी के पास से नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया था। जहां से पुलिस की पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
बकौल पुलिस अमित को गिरफ्तार कर उससे हेरोइन बरामद किए जाने के बाद पुछताछ में ही खुलासा हुआ था कि हेरोईन तस्कर अमित चंडीगढ स्थित एमएलए होस्टल के कमरा नम्बर 108 में रूका हुआ था और उसे वहां रूकने के लिए बडौदा के कांग्रेस विधायक कृृष्ण हुड्डा ने कमरा बुक कराया था। इसके बाद उसके राजनीतिक संबंधों की छानबीन की गई।
वहीं दूसरी तरफ कांग्रेसी विधायक कृष्ण हुड्डा का इस बारे में अपनी सफाई देते हुए कहना था कि अमित का उनके निर्वाचन क्षेत्र का निवासी होने के कारण ही उन्होंने कमरा बुक करवा दिया था। अमित द्वारा कृष्ण हुड्डा को अपना दादा बताए जाने पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चे उन्हें दादा ही कहकर पुकारते हैं।
चंडीगढ पुलिस के अनुसार अमित ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दिल्ली के उत्तमनगर से एक हब्शी से हेरोइन लाता था। उसने पंजाब के फरीदकोट और मोगा की तरफ हेरोइन की आपूर्ति की थी।

Related posts

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में बुधवार को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे

Metro Plus

फरीदाबाद की विकास यात्रा के भागीदार बनें: प्रवीण बतरा जोशी

Metro Plus

नगर निगम और विभागीय टीमें मिलकर बना रहीं स्वच्छता का नया मॉडल: विक्रम सिंह

Metro Plus