Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

डा०एमपी ने प्रशिक्षार्थियों को अधिक से अधिक रक्तदान करने के लिए आगाह किया

जस्प्रीत कौर
फरीदाबाद, 3 सितबंर: सेन्ट जॉन एम्बूलेंस एसोसिशन के द्वारा आयोजित प्राथमिक सहायता प्राप्त कर रहे छात्रों को आईएसबीटीआई व रैड क्रॉस के आजीवन सदस्य डा० एमपी सिंह ने रेड क्रॉस भवन में ले रहे प्रशिक्षार्थियों को अधिक से अधिक रक्त दान करने के लिए आगाह किया और डा० सिंह अपने उद्बोधन में बताया कि नियमित रूप से हर तीन माह के बाद रक्तदान करने वाला व्यक्ति स्वस्थ रहता है और उसके स्वास्थ्य जांच पड़ताल भी नियमित होती रहती है।
हर व्यक्ति मे 750 मिलीलीटर खून रिजर्व में रहता है जोकि तीन महीने के बाद किसी के काम नही आता हैं क्योकि तीन महीने मे उसके शैल्स टूट जाते है इसलिए परमार्थ के लिए रक्तदान करना अति आवश्यक है। इस मौके पर रेड क्रॉस के सहसचिव बीबी कथूरिया ने बताया कि 18 साल के बाद कोई भी स्वस्थ व्यक्ति जिसका वजन 45 किलो से अधिक हो रक्तदान कर सकता है। आजीवन सदस्य दर्शन भाटिया ने रक्त को बढ़ाने के लिए खाने पीने की खास हिदायतें दी। रेड क्रॅास सचिव डीआर शर्मा ने रक्तदान को महादान बताते हुए अंगदान करने के लिए भी प्रेरित किया।



Related posts

राहुल गांधी ने रेणु चौहान को ओ.बी.सी. सैल का नेशनल कार्डिनेटर तथा हिमाचल प्रदेश का प्रभारी बनाया

Metro Plus

अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकीलों की तेज आवाज पर चीफ जस्टिस ने लगाई फटकार

Metro Plus

नहर पार विकास संकल्प रैली का आयोजन

Metro Plus