Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

विधायक दल की बैठक में भाजपा को घेरने की तैयारी

नवीन गुप्ता
चंडीगढ़, 2 सितंबर: हरियाणा कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) की बैठक बुधवार को सीएलपी नेता श्रीमती किरण चौधरी की अध्यक्षता में हुई जिसमें एआईसीसी के महासचिव एवं हरियाणा के इंचार्ज डॉ० शकील अहमद, प्रदेश अध्यक्ष डॉ० अशोक तंवर व सह-प्रभारी आशा कुमारी सहित सभी विधायकों ने हिस्सा लिया और विधानसभा के मानसून सत्र में भाजपा को घेरने की तैयारी की गई।
कांग्रेस नेता ने बताया कि मीटिंग में सभी नेताओं ने विधानसभा में उठाए जाने वाले मुद्दों पर वार्ता की और जनता से जुड़े मुद्दे जिन्हें प्रभावी ढंग से विधानसभा में उठाया जाएगाए इस पर भी चर्चा हुई। जिन विषयों पर चर्चा की गई वह हैं कपास की फसल को सफेद मक्खी से हुए नुकसान, जीरी की घटती कीमतें, किसानों व कर्मचारियों से जुड़े मुद्दे, गेस्ट अध्यापकों द्वारा आंदोलन, पेंशनधारकों की परेशानियां, पंचायत चुनावों में शैक्षणिक योग्यता की शर्त, गन्ने का बकाया पेमेंट और अन्य कई विषयों पर चर्चा की गई। अन्य आवश्यक मुद्दों में शामिल हैं प्रदेश में स्वच्छ भारत अभियान की असफलताएं बढ़ती बिजली की दरें, महेंद्रगढ़ में मजदूरों की क्रेशर की छत गिरने से मौत और गैर-कानूनी ढंग से चलते क्रेशर।
विधायक दल की इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला, करण सिंह दलाल, कुलदीप शर्मा, श्रीमती गीता भुक्कल, डॉ० रघुबीर सिंह कादयान, आनंद सिंह डांगी, जगबीर सिंह मलिक, श्री जय तीरथ ढहिया, श्रीमती शकुन्तला खटक, उदयभान, ललित नागर व श्रीकृष्ण हुड्डा शामिल हुए।

Related posts

लखन सिंगला ने परिवार सहित मतदान कर किया जीत का दावा

Metro Plus

एसवीसी को-ऑपरेटिव बैंक ने खोली अपनी 10 नई ब्रांच

Metro Plus

लैबोरेटरी, मोबाइल टेस्टिंग बेहतर बनाने और खाद्य एवं औषधि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में डॉ. सुमिता मिश्रा ने उठाए कड़े कदम!

Metro Plus