Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

कोरोना पर लगाम, फरीदाबाद में सोमवार को कोविड-19 का मात्र एक मामला सामने आया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 8 नवंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज सोमवार को कोरोना वायरस का मात्र एक मामला पॉजिटिव आया है जबकि तीन मामले ठीक होने पर लोगों को अपने-अपने घर भेजा गया हैं। इसी के साथ सोमवार को जिले में रिकवरी रेट भी 99.27 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 12 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 12 रह गई है। वहीं कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 2166 लोगों केे टेस्ट किए गए जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 11,95,723 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99,911 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि 10,93,877 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 1529 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिले में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 99.27 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर-शोर से किया जा रहा है। कोरोनारोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सेनेटाइजर करते रहें। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में अब तक 10,51,601 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 10,51,485 हो गई है। इसके अलावा 116 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

16 जून से पूरे देश में हर रोज बदले जाएंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

Metro Plus

फैशन एंड लाइफस्टाइल एग्जीबिशन में डिजाइनर उत्पादों की जमकर हुई बिक्री

Metro Plus

विधायक करण दलाल के धरने पर बैठने से ग्रीवेंस कमेटी की बैठक बना अफरा-तफरी का माहौल

Metro Plus