Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद में कोरोना की रफ्तार थमीं, वीरवार को कोविड-19 का कोई मामला पॉजिटिव नही आया: जितेंद्र यादव

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 11 नवंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज कोरोना वायरस का कोई मामला पॉजिटिव नही आया है जबकि दो मामले ठीक होने पर अपने-अपने घरों को भेजे गए हैं। वहीं वीरवार को जिले में रिकवरी रेट भी 99.28 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का कोई केस अस्पताल में भर्ती नहीं है जबकि होम आईसोलेशन पर जिला में 6 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 6 हो गई है। वहीं कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 1851 लोगों के टेस्ट किए गए जबकि अब तक फरीदाबाद में 12,01,694 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाया गया। इनमें से 99,911 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि 11,00,074 लोग नेगेटिव मिले।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि अब तक जिले में 1282 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिले में सैम्पल पोजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.28 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.01 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर-शोर से किया जा रहा है। कोरोनारोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सेनेटाइज करते रहें। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर 1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 10,59,858 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 10,59,175 हो गई है। इसके अलावा 83 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

FMS में धूमधाम से किया गया शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन

Metro Plus

DGP मनोज यादव ने पुलिसकर्मियों से कहा, वे जनसेवा में समर्पित होते हुए अनुशासन को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

Metro Plus

मंत्री समर्थक टीपू बंसल और डिम्पल की ही थी टैंकर में पकड़ी गई अवैध शराब की 900 पेटियां, हुआ खुलासा!

Metro Plus