Metro Plus News
फरीदाबाद

स्कूलों में 10वीं और 12वीं की CBSE की परीक्षाएं निरंतर जारी: ऋतु चौधरी

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
फरीदाबाद, 20 नवम्बर:
जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी ने बताया कि स्कूलों में 10वीं और 12वीं की सीबीएसई की परीक्षाएं निरंतर चल रही हैं। सरकार द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्कूलों को पर्यावरण में प्रदूषण की अधिकता के कारण बंद किया गया है। परंतु स्कूलों में सीबीएसई द्वारा ली जा रही परीक्षाएं निरंतर जारी है।
गौरतलब रहे कि राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के जिलों में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए कार्रवाई के निर्देश सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर सहित राष्ट्रीय राजधानी के आसपास के जिलों में वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने निर्देश दिए गए हैं।
सरकार द्वारा जारी निर्देशों के उद्वेश्य से शक्तियों का प्रयोग करते हुए एनसीआर क्षेत्र दिल्ली अर्थात गुरूग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर को आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 24 के तहत प्रदान किया गया।
राज्य कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष के रूप में क्षमता निर्देशों का आदेश दिए हैं। राज्य के इन चार जिलों में सख्ती से लागू करने के लिए सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद किए गए हैं। 0 से 15 वर्ष से पुराने वाहन क्रमश: डीजल, पेट्रोल उत्सर्जन के संबंध में कड़ाई से जांच की जा रही है। पराली जलाने पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाया गया है।

Related posts

अस्पतालों के बिल से मरीजों में बिलबिलाहट, हाईकोर्ट में दायर होगी याचिका।

Metro Plus

स्वच्छ फरीदाबाद की दिशा में निगम की पहल, मेयर प्रवीण बत्रा ने लॉन्च किया BWG सेल्फ-रजिस्ट्रेशन पोर्टल

Metro Plus

टैक्स नहीं देने वालों की कोई सिफारिश नहीं करेगा, आय के साधन बढ़ाने पर फोकस करे नगर-निगम: कृष्णपाल

Metro Plus