Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सीमा त्रिखा ने 20 लाख रूपए की लागत से बनने वाले कार्य का किया शुभारंभ

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 26 नवम्बर:
बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा द्वारा एसजीएम नगर के ब्लाक-ई शर्मा चौक से गुडग़ांव ग्रामीण बैंक तक डाली जाने वाली नई सीवर लाइन कार्य का उद्वघाटन स्थानीय नागरिकों के हाथों विधिवत ढंग करवाया गया। इस कार्य पर 20 लाख रूपए की लागत आएगी तथा यह निर्माण कार्य अगले एक माह में पूरा हो जाएगा। इसके बनने से ई ब्लाक क्षेत्र के करीब दस हजार निवासियों को इसका लाभ मिलेगा। इस अवसर पर स्थानीय निवासियों ने विधायक सीमा त्रिखा का जोरदार स्वागत किया तथा सीवर लाईन कार्य का शुरू करवाने पर उनका आभार व्यक्त किया। इस मौके पर विधायक ने सभी को संविधान दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने उपस्थितजनों को संबोधित करते कहा कि पिछले कुछ समय से इस क्षेत्र में सीवरेज जाम की समस्या थी, जिसके निदान के लिए अब ई ब्लाक में नई सीवर लाईन डाली जा रही है तथा शीघ्र ही यहां के निवासियों को सीवर जाम की समस्या से मुक्ति मिली जाएगी। वहीं उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कुशल नेतृत्व पूरे प्रदेश व बडख़ल विधानसभा क्षेत्र में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं तथा केंद्रीय राज्य मंत्री एवं स्थानीय सांसद कृष्णपाल गुर्जर की मदद से पूरे विधानसभा क्षेत्र में अनेक विकास कार्य युद्धस्तर पर जारी हैं तथा शेष बचे अन्य विकास कार्यों को भी शीघ्र ही पूर्ण कराया जाएगा।
इस अवसर पर सत्येंद्र पांडेय, सुशील सेतिया, कर्मवीर बैंसला, सुभाष दलाल, मूलचंद शर्मा, मुरारी लाल गर्ग, जगमोहन शर्मा, कपिल शर्मा, गंगासहाय, सतपाल चौहान, सुमेर सिंह कटारिया, गुलशन भारद्वाज तथा नेतराम आदि गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Related posts

Delhi Scholars International में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

Metro Plus

अनुभव सुखीजा बने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी युवा के प्रदेश संयोजक

Metro Plus

NIT-5 में Xtraa Sales के बराबर वाली बिल्डिंग के टॉप फ्लोर पर रहने वाले काला को किसने मारा, पढ़े पूरी खबर!

Metro Plus