Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

Kundan Green Valley स्कूल में शुरू हुई डिस्ट्रिक्ट गेम शूटिंग प्रतियोगिता।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
बल्लभगढ़, 27 नवंबर:
कुंदन कॉलोनी स्थित कुंदन ग्रीन वैली स्कूल में अंडर-17 एवं 19 स्कूल डिस्ट्रिक्ट गेम शूटिंग प्रतियोगिता हुई जिसमें अंडर-17 और 19 एयर पिस्टल गेम के लिए स्कूल के चेयरमैन भारत भूषण शर्मा ने मुख्य अतिथि एईओ बुधिराम धनकर एईईओ स्पोट्र्स हरवीर अधाना का स्वागत बुक्के देकर किया।
इस प्रतियोगिता में फरीदाबाद शहर के अंडर 17-19 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का आयोजन स्कूल की शूटिंग रेंज में हुआ। स्कूल के चेयरमैन भारत भूषण शर्मा एवं स्कूल की निर्देशिका कमल अरोड़ा ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए बताया कि मनीष नरवाल जोकि खेल रत्न से सम्मानित हुए हैं, उन्होंने भी यही रेंज में प्रैक्टिस की और देश को ओलिंपिक में गोल्ड जिताया,यह कह कर उन्होंने सभी प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में ऑफिसियल कोच राकेश ठाकुर एवं स्कूल कोच दीपक ठाकुर मौजूद रहे।
इसी के साथ स्कूल में कोविड-19 से सुरक्षा हेतु सभी मापदंडो का पालन किया गया। शूटिंग प्रतियोगिता 27 से 30 नवंबर तक कुंदन ग्रीन वैली स्कूल में ही होंगी।

Related posts

जानिए, पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप को पटखनी देकर कौन बना शतरंज/राजनीति का खिलाड़ी?

Metro Plus

संभावित बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए उपायुक्त ने अधिकारियों की बैठक ली

Metro Plus

समाजसेवी अरूण शर्मा ने मनाया क्रिसमिस उत्सव

Metro Plus