Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक जिले में 27 लाख 27 हजार 679 लोगों को वैक्सीनेशन डोज लगाए गए

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 30 नवम्बर:
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि फरीदाबाद के पांचों लेबर चौकों और तीनों सब्जी मण्डियों में कोविड-19 के बचाव के लिए नियमित रूप से हर रोज वैक्शीनेशन कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जिले में 27 लाख, 27 हजार, 679 लोगों को कोविड-19 के वायरस के बचाव के लिए दोनों डोज लगाए गए।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि नोवल कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए टीकाकरण एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि लोगों को कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए वैक्शीन की डोज निरन्तर लगाई जा रही है। उन्होंने कहा कि जिला फरीदाबाद की जनता को बिना किसी डर के वैक्सीनेशन करवाना चाहिए। टीकाकरण से स्वास्थ्य पर कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। कोविशील्ड व को-वैक्सीन का एक समान प्रभाव है। उन्होंने बताया कि टीकाकरण करवाने के लिए अब पहले की अपेक्षा ज्यादा उत्साह जिले में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वैक्सीनेशन के साथ-साथ हमें कोविड-19 प्रोटोकोल नियमों की भी शत-प्रतिशत पालना करनी चाहिए। यह वैक्सीन शत-प्रतिशत सुरक्षित एवं नोवल कोरोना वायरस के बचाव के लिए प्रभावी है।
वहीं, जिला चिकित्सा अधिकारी डॉ० विनय गुप्ता ने बताया कि पहली वैक्शीन के बाद दूसरी वैक्शीन 12 से 16 सप्ताह में लगवाने पर ईम्युनिटी पावर ओर भी बेहतर कारगर साबित हो रही है। जिले की जनता स्वेच्छा से टीकाकरण करवाएं तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। वे भी वैक्सीन लगने के बाद भी प्रोटोकोल नियमों की पालना जैसे मास्क पहनना, सोशल डिस्टैंसिग व सैनीटाईजेशन नियमित रूप से करते रहे और वैक्शीन अवश्य लगवाएं।
वैक्शीनेशन के नोडल अधिकारी कम एसएमओ डॉ० मानसिंह ने बताया कि जिले में अब तक 27 लाख, 27 हजार, 679 लोगों को वैक्शीनेशन की डोज लगाई गई हैं। इनमें पहली डोज के 17 लाख, 20 लाख, 438 और दूसरी डोज के 10 लाख, 07 हजार, 241 लोगों को लगाए गए वैक्शीनेशन शामिल है।
डॉ० मानसिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार फरीदाबाद जिले में 15 लाख, 81 हजार, 411 लोगों को वैक्शीनेशन करने का टारगेट दिया गया था।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि बुधवार को भी जिले में 75 स्थानों पर 18 से 45 और 45 से अधिक आयु के लोगों को वैक्शीनेशन किया जाएगा। इनमें 64 सरकारी स्थानों पर और 11 प्राइवेट स्थानों पर वैक्शीनेशन किए जाएंगे। लेबर चौक बल्लभगढ़ सैक्टर-19ए, सैक्टर-17, खेड़ी चौक व प्याली चौक पर तथा सैक्टर-16, बल्लभगढ़ और डबुआ सब्जी मण्डियों में लोगों का वैक्शीनेशन किया जा रहा है।

Related posts

साफ व स्वस्थ शरीर में भगवान रूपी आत्मा निवास करती है: संत कृष्णा महाराज

Metro Plus

Madhyam Property Expo-2015 ends on a high note

Metro Plus

देखो, लोगों के स्वास्थ्य के साथ कैसे खिलवाड़ कर रहा है फर्नीचर शोरूम वाला

Metro Plus