Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद में मंगलवार को कोरोना के तीन मामले पॉजिटिव आए!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 30 नवम्बर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के तीन मामले पॉजिटिव आए है जबकि एक मामला ठीक होने पर घर पर भी भेजा गया है। वहीं मंगलवार को जिले में रिकवरी रेट भी 99.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का कोई केस अस्पताल में नहीं है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 28 लोगों को रखा गया है जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। फरीदाबाद जिले में अब एक्टिव केसों की संख्या भी 28 हो गई है। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 2237 लोगों के टेस्ट किए गए हैं जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 12 लाख, 31 हजार, 910 लोगों का अब तक टेस्ट करवाया गया है। इनमें से 99,948 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जबकि 11 लाख, 30 हजार, 002 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिले में 1537 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिले में सैम्पल पॉजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 99.25 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.03 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोनारोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिलावासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक-दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सेनेटाइज करते रहें। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डायल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में अब तक 10 लाख, 92 हजार, 638 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 10 लाख, 92 हजार, 638 हो गई है। इसके अलावा 275 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

Manav Rachna के एनुअल कल्चरल फेस्ट में म्यूजिक इंडस्ट्री फेम मिलिंद गाबा परफॉर्म करेंगे

Metro Plus

शारदा राठौर कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन व सरकार पर बरसी

Metro Plus

डॉ० अंबेडकर का जीवन संघर्ष और सफलता की ऐसी अद्भुुत मिसाल है

Metro Plus