Metro Plus News
फरीदाबादराष्ट्रीयहरियाणा

स्वच्छता का उद्वेश्य क्लीन फरीदाबाद-ग्रीन फरीदाबाद बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना है: जितेन्द्र यादव

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 1 दिसंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद यादव ने आज सैक्टर-12 स्थित टाऊन पार्क में सफाई अभियान का निरीक्षण करते हुए कहा कि बेहतर स्वास्थ्य व पर्यावरण की सुरक्षा के लिए स्वच्छता रखना बहुत जरूरी है। इसी कड़ी में उपायुक्त ने यह संदेश अपने अधिकारियों और समाज के प्रबुद्ध वर्ग को भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित प्रबुद्ध लोगों व अधिकारियों और कर्मचारियों से अपने-अपने कार्यालय को साफ-सुथरा रखने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि सप्ताह में एक दिन बुधवार को कार फ्री-डे को गंभीरता से लागू किया गया है। प्रशासन द्वारा हर बुधवार को कार फ्री-डे मनाया जा रहा है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि स्वच्छता का उद्वेश्य क्लीन फरीदाबाद-ग्रीन फरीदाबाद बनाने में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इसके लिए सभी अधिकारी और कर्मचारी पर्यावरण में गाडिय़ों से होने वाले प्रदुषण को कम करने के भागीदार बन रहे हैं। डीसी जितेंद्र यादव ने कहा कि यह कार फ्री-डे फरीदाबाद में एक जन-आंदोलन के रूप में बन रहा है। इसके लिए फरीदाबाद के हर एक नागरिक को प्रेरित करके इस आंदोलन का भागीदार बनाया जाएगा।


जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे भी कार फ्री-डे में प्रशासन का अपना सहयोग दें और सप्ताह में प्रत्येक बुधवार एक दिन कार फ्री-डे जरूर मनाएं। अपने-अपने कार्यालयों, प्रतिष्ठानों और घरों की हर सप्ताह बुधवार को साफ-सफाई अवश्य करें। इसी कड़ी में अपने कार्यालयों की भी साफ-सफाई रखना सुनिश्चित करने के निर्देशों की पालना भी सुनिश्चित करें। जिन विभागों के कार्यालयों में साफ -सफाई नहीं मिली उन विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को जुर्माना लगाया जाएगा।
गौरतलब रहे कि हर बुधवार को जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान, सीटीएम सहित तमाम अधिकारी और सभी विभागों के जिला अधिकारी और कर्मचारी विश्व कार फ्री-डे पर साईकिलों से और पैदल या पब्लिक वाहनों से कार्यालयों में पहुंच रहे हैं।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि सप्ताह में एक दिन पैदल चलना चाहिए क्योंकि इससे पर्यावरण को भी शुद्धता मिलती है। इसलिए सप्ताह में प्रत्येक बुधवार के दिन यह मुहिम फरीदाबाद को ग्रीन फरीदाबाद क्लीन फरीदाबाद बनाने में कारगर सिद्ध हो रही है और कम से कम सप्ताह में एक दिन सरकारी वाहनों से होने वाला प्रदूषण भी कम होगा और पर्यावरण में भी शुद्धता आ रही है।
उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि आज कार्यालय में सिर्फ दिव्यांगों को इसके लिए छुट दी गई थी। उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा अक्टूबर से हर बुधवार को कार फ्री-डे मनाया जा रहा है।

Related posts

अरुण बजाज के श्रम कल्याण बोर्ड का सदस्य बनने पर शहर में खुशी की लहर

Metro Plus

पंकज जैन अजरौंदा मंडल युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष नियुक्त हुए

Metro Plus

सेव फरीदाबाद ने सनफ्लैग की खाली पड़ी बिल्डिंग मे अत्याधुनिक सरकारी अस्पताल खोलने के लिए अनिल विज को ज्ञापन सौंपा।

Metro Plus