Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद में शुक्रवार को कोरोना के सात मामले पॉजिटिव आए!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 3 दिसंबर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज कोरोना वायरस के सात मामले पॉजिटिव आए है। जबकि छ: मामले ठीक भी हुए। वहीं शुक्रवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.25 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव का कोई मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 31 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 31 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 2633 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1239897 लोगों ने के टेस्ट करवाए गए। इनमें से 99961 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1137393 लोग नेगेटिव मिले। अब तक जिले में 2124 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में ऑक्सीजन और वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिले में सैम्पल पॉजिटिव रेट 0.00 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.25 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.03 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।

जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1098173 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1097860 हो गई है। इसके अलावा 313 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्वेलांस पर रखा गया है।

Related posts

कोरोना वायरस से बचाव के लिए सावधानी जरूरी: Yashpal

Metro Plus

चिन्हित अपराध के तहत पुलिस विभाग मामलों की गहनता से जांच कर रिपोर्ट तैयार करें: ADC अपराजिता

Metro Plus

विपुल गोयल के निवास पर भव्य शोभा यात्रा के साथ गणपति महोत्सव का हुआ आगाज

Metro Plus