Metro Plus News
राजनीतिहरियाणा

मनोहर सरकार ने किया HCS अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त! जानें क्यों?


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
चंडीगढ़, 7 दिसम्बर:
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने एक निलंबित HCS अधिकारी अनिल नागर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
बता दें कि अनिल नागर पर इतनी कड़ी कार्रवाई उनकी भ्रष्टाचारी कारनामे को लेकर की गई है। HCS अनिल नागर हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सैक्रेटरी के पद पर पोस्टेड थे।
दरअसल, बात ये है कि हाल ही हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई डेंटल सर्जन की भर्ती में अनिल नागर को पैसे खाने के सम्बन्ध में विजिलेंस टीम ने पकड़ा था, इस मामले में HCS अनिल नागर सहित दो अन्य की भी गिरफ्तारी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए HCS अनिल नागर को जहां पहले निलंबित कर दिया गया था वहीं अब उन्हें बर्खास्त कर उनकी सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है।

Related posts

महिलाओं संबंधित अपराधों के विरोध में युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, फूंका CM मनोहर लाल का पुतला

Metro Plus

डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल ने धूमधाम से मनाई अपनी Scholar Badge Ceremony

Metro Plus

रोटरी क्लब संस्कार के सहयोग से चलाया जाएगा जरूरतमन्द वर्ग की महिलाओं के लिए सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण केन्द्र

Metro Plus