Metro Plus News
राजनीतिहरियाणा

मनोहर सरकार ने किया HCS अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त! जानें क्यों?


मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट।
चंडीगढ़, 7 दिसम्बर:
हरियाणा की मनोहर लाल सरकार ने एक निलंबित HCS अधिकारी अनिल नागर के खिलाफ बड़ा एक्शन लेते हुए उसे नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
बता दें कि अनिल नागर पर इतनी कड़ी कार्रवाई उनकी भ्रष्टाचारी कारनामे को लेकर की गई है। HCS अनिल नागर हरियाणा लोक सेवा आयोग में डिप्टी सैक्रेटरी के पद पर पोस्टेड थे।
दरअसल, बात ये है कि हाल ही हरियाणा लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित की गई डेंटल सर्जन की भर्ती में अनिल नागर को पैसे खाने के सम्बन्ध में विजिलेंस टीम ने पकड़ा था, इस मामले में HCS अनिल नागर सहित दो अन्य की भी गिरफ्तारी की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए HCS अनिल नागर को जहां पहले निलंबित कर दिया गया था वहीं अब उन्हें बर्खास्त कर उनकी सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है।

Related posts

हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान थीम के साथ सुषमा स्वराज राजकीय कन्या महाविद्यालय में संविधान दिवस मनाया गया!

Metro Plus

रोटरी गर्वनर विनय भाटिया ने कहा, दुनिया में कहीं नहीं है खुन बनाने का उद्योग

Metro Plus

कौन है वो आरोपी जिन्होंने मनोज के गुप्तांग में पीछे लगा दिया समरसिबल के पानी की पाइप, देखें पूरी खबर!

Metro Plus