Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

लघु सचिवालय जल्द नजर आएगा नए लूक में, सौंदर्यकरण का काम शुरू।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 23 दिसम्बर:
सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय का जल्द ही कायापलट होने वाली है जिसकी शुरूआत हो चुकी है। लघु सचिवालय के सौंदर्यकरण की शुरूआत जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव की अगुवाई में शरद फाऊंडेशन ने की है। शरद फाउंडेशन द्वारा संचालित इस प्रोजेक्ट एनवायरमेंट एंड ब्यूटीफिकेशन प्रोजेक्ट का उद्वेश्य शहर के प्रमुख चौक चौराहों का सौंदर्यकरण करना है। शरद फाउंडेशन द्वारा संचालित कार्यक्रमों की जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने सराहने करते हुए इसके लिए फाऊंडेशन की ट्रस्टी डॉ० हेमलता शर्मा को बधाई दी।
शरद फाउंडेशन द्वारा लघु सचिवालय परिसर में लगाए गए पेड़ पौधों व अन्य सामग्री की हिफाजत के लिए जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने कहा कि वे इसके लिए कैमरे और पौधों के लिए पानी मुहैया कराने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर डीआईपीआरओ राकेश गौतम, विशेष रूप से शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन ट्रस्टी डॉ० हेमलता शर्मा, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की पैनल अधिवक्ता एवं शरद फाउंडेशन की कोर टीम सदस्य अर्चना गोयल, शरद फाउंडेशन की कोर कमेटी सदस्य सुमन कुशवाहा एवं महासचिव शशि शर्मा, मालती, प्रिंस, सूरज, सानू, अंकुर मुस्कान, सोनम, सुरुचि, केसर, रजनी आदि उपस्थित रहे।

Related posts

सरकारी जमीन से अतिक्रमण और सरकारी जमीन पर डाली हुई सामग्री हटाएं, नहीं तो होगी नीलामी: धीरेंद्र खडग़टा

Metro Plus

मूलचंद शर्मा की अधिकारियों को चेतावनी, नहीं की जाएगी विकास कार्यो में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त।

Metro Plus

Mr. Manohar Lal being presented with a memento during the concluding ceremony of Ratnawali Festival at Kurukshetra University…

Metro Plus