Metro Plus News
एजुकेशनफरीदाबादहरियाणा

के.एल. महता दयानंद स्कूल में क्रिसमस का पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 24 दिसम्बर:
के.एल. महता दयानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नंबर-1 नेहरू ग्राउंड में क्रिसमस का पर्व बड़े हर्षोउल्लास से मनाया गया। विद्यालय में छोटे-छोटे बच्चों ने सांता क्लॉज बनकर संस्थान के अध्यक्ष आनंद महता का बड़ी उमंग से स्वागत किया गया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० गीता यादव के निर्देशन और शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में बच्चो ने क्रिसमस एक्टिविटी का सकुशल आयोजन किया।
इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष आनंद महता ने बताया कि क्रिसमस डे आज हर बच्चे का फेवरेट डे बन गया है। वैसे तो क्रिसमस का पर्व ईसाई धर्म का प्रमुख पर्व है पर अब इस पर्व को हर धर्म के लोग बहुत मन से मनाते हैं। भारत में भी यह पर्व खूब धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस को बड़ा दिन भी कहा जाता है। इस दिन को प्रभु यीशु का जन्म हुआ था।

Related posts

सीडब्ल्यूसी चलाएगी संस्थानों में काउंसलिंग अभियान: एचएस मलिक

Metro Plus

जब कोहेनूर ऑफ फरीदाबाद केसी लखानी स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए स्वयं झाड़ू लगाने सड़क पर उतरे….

Metro Plus

फरीदाबाद के लोग स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाएं: CEO शिखा

Metro Plus