Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावधान! कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के आज 44 मामले पॉजिटिव आए।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 30 दिसम्बर:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज वीरवार को कोरोना वायरस के 44 मामले पॉजिटिव आए है। जबकि 7 मामले ठीक होंने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं वीरवार को जिला में रिकवरी रेट भी 99.15 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के तीन मरीज अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आईसोलेशन पर जिले में 132 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 135 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्शीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 3065 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1316397 लोगों के अब तक टेस्ट करवाए गए हैं। इनमें से 100170 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1213494 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिले में 2733 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में वैंटीलेटर पर कोई केस नहीं है। जिले में सैम्पल पॉजिटिव रेट 1.43 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 99.15 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 0.13 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।

जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सनेटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कॉविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० रामभक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिला में अब तक 1130062 लोगों को अब तक सर्वेलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्वेलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1128703 हो गई है।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल की शानदार सफलता

Metro Plus

FMS में जन्माष्टमी उत्सव पर स्कूली बच्चों को श्री कृष्ण एवं नवग्रह मंदिर का भ्रमण करवाया गया।

Metro Plus

गुर्जर बिरादरी पर किए Comments ने मचाया NIT में बवाल, जानिए कैसे?

Metro Plus