Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिला उपायुक्त होंगे मार्निग हेल्थ क्लब ट्रस्ट फरीदाबाद के चीफ पेट्रन।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 11 जनवरी:
मार्निग हेल्थ क्लब ने समाजसेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए शहर के लोगों को उनके शरीर की फिटनेस और स्वच्छता आदि के प्रति जागरूक करने के लिए अब मार्निग हेल्थ क्लब ट्रस्ट फरीदाबाद बनाया है। इस ट्रस्ट के चीफ पेट्रन जिला उपायुक्त होंगे। जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है। इस संदर्भ में नवगठित मार्निग हेल्थ क्लब ट्रस्ट फरीदाबाद के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल आज जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव से मिला और उन्हें संबंध में ट्रस्ट की तरफ से प्रस्तावित पत्र भी सौंपा। इस प्रतिनिधिमंडल में ट्रस्ट के सैटलर राजेन्द्र मेंदीरत्ता, प्रधान जितेंद्र चौधरी, महासचिव अजय सिंह नरवत, कोषाध्यक्ष अमित कुमार और मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता शामिल थे जिन्होंने जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव को फूलों का बुक्का भेंटकर उनका चीफ पैट्रन बनने की सहमति देने पर आभार प्रकट किया।
बता दें कि नवगठित मार्निग हेल्थ क्लब ट्रस्ट फरीदाबाद में 11 ट्रस्टी बनाए गए है जिनमें ट्रस्ट के सैटलर राजेन्द्र मेंदीरत्ता, प्रधान जितेंद्र चौधरी, महासचिव अजय सिंह नरवत, कोषाध्यक्ष अमित कुमार और मीडिया प्रभारी नवीन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विंग कमांडर (रिटार्यड) हरीचंद मान, उपाध्यक्ष निगम पार्षद दीपक यादव, ज्वाईंट सेक्रेटरी संजय शर्मा, संगठन सचिव कमल चौधरी, डॉ. राजेन्द्र गोयल और जतिन चौहान शामिल हैं।
इनके अलावा बता दें कि नगर निगम बल्लभगढ़ जोन के संयुक्त आयुक्त एवं सचिव अनिल यादव और एसडीएम बडख़ल पंकज सेतिया के मार्गदर्शन इस क्लब का गठन किया गया था जो धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है।

Related posts

प्रशासनिक उदासीनता के चलते सांसद खेल महोत्सव पर पड़ी विवादों की काली छाया! देखें कैसे?

Metro Plus

Hon’ble Mr. Justice S.J. Vazifdar, Acting Chief Justice of Punjab and Haryana High Court administering the oath to 14 permanent Judges of Punjab and Haryana High Court at Chandigarh

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में संविधान दिवस पर परिचर्चा आयोजित

Metro Plus