Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावधान! कोरोना के केसों में लगातार बढ़ोतरी, कोरोना वायरस के आज 1106 मामले पॉजिटिव आए

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 जनवरी:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1106 मामले पॉजिटिव आए है। अच्छी बात यह है कि 225 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं शुक्रवार को जिला में रिकवरी रेट भी 92.36 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 148 मरीज अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिले में 7423 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 7571 हो गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 4353 लोगों टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1376465 लोगों ने अब तक टेस्ट करवाए हैं। इनमें से 108467 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1262710 लोग नेगेटिव मिले।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि अब तक जिले में 3861 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 5 केस वेंटिलेटर और 19 केस ऑक्सीजन पर है। जिले में सैंपल पॉजिटिव रेट 7.88 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 92.36 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 6.98 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो कोविड हेल्पलाइन नंबर-1950 पर डॉयल करें जोकि सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित की जा रही है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने मोबाईल नंबर पर व्हाट्सएप चैट बोट के माध्यम से सूचनाएं देने की व्यवस्था की गई है। सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की हिदायतों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करें।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में अब तक 1212085 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1137775 हो गई है। इसके अलावा 74310 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Related posts

सैक्टर-10-12 पर बनी सड़क व साइकिल ट्रैक निर्माण में हुआ बड़ा घोटाला: सुमित गौड़

Metro Plus

DC यशपाल ने कहा, अंगदान जरूर करें इससे जरूरतमंद लोगों को मिलता है नया जीवन।

Metro Plus

फौगाट स्कूल के विद्यार्थियों ने किया जयपुर के आमेर किले का भ्रमण

Metro Plus