Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कौन-कौन से शो हुए रद्द? देखे!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 17 जनवरी:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह कोविड-19 प्रोटोकोल को ध्यान में रखते हुए धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने मुख्य समारोह अब हैलीपेड ग्राउंड में ही आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहले यह कार्यक्रम सैक्टर-12 खेल परिसर में आयोजित करने की तैयारी थी। उपायुक्त जितेंद्र यादव सोमवार को समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की मीटिंग में दिशा-निर्देश दे रहे थे।
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों, उनके परिजनों व युद्ध वीरांगनाओं को उनके घर पर जाकर ही प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा मुख्य कार्यक्रम में इस बार पीटी शो को कैंसिल कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है लेकिन इनकी संख्या 3 से 4 तक ही रखी जाएगी। इसके अलावा सभी विभाग विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित करती हुई अपनी-अपनी झांकियां भी निकालेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक झांकी भव्य हो और समय से इनकी तैयारी करें। उन्होंने बताया कि 24 जनवरी को फाईनल रिहर्सल आयोजित की जाएगी।

जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह इस बार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और ध्वजारोहण करेंगे। उन्होंने मीटिंग में कहा कि टाउन पार्क स्थित शहीद स्मारक पर भी रंग रोगन से लेकर सभी तैयारियां पूरी हों। इसके अलावा जो विभाग गेट लगाते हैं वह अपने-अपने गेट निर्धारित स्थानों पर लगाएं। उन्होंने कहा कि मार्च पास्ट व परेड में हरियाणा पुलिस, होमगार्ड व अन्य टुकडियां पहले की तरह ही शामिल रहेंगे। सुरक्षा को लेकर उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए।
मीटिंग में अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर सिंह मान, डीएफओ राजकुमार, नगराधीश नसीब सिंह, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त डॉ० नरेश सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

उद्योगपति JP Malhotra एफएमए अवार्ड ऑफ एक्सीलैंस फॉर इंडस्ट्री एकेडिमिया से सम्मानित।

Metro Plus

महाराष्ट्र मित्र मंडल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन

Metro Plus

दौलताबाद व अजरौंदा के किसानों ने जताया कांग्रेसी नेता सिंगला का आभार

Metro Plus