Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सावधान! कोरोना वायरस के आज 684 मामले पॉजिटिव आए

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 जनवरी:
जिला उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में आज मंगलवार को कोरोना वायरस के 684 मामले पॉजिटिव आए है। अच्छी बात यह है कि 4451 मामले ठीक होने पर अपने घर में भेज दिए गए हैं। वहीं मंगलवार को जिले में रिकवरी रेट भी 93.44 प्रतिशत पर पहुंच गया है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव के 191 मरीज अस्पताल में भर्ती है। जबकि होम आइसोलेशन पर जिले में 7046 लोगों को रखा गया है तथा एक्टिव केसों की संख्या भी 7237 रह गई है। जबकि कई लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगाने के लिए टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। जिले में पिछले 24 घंटे में 4455 लोगों के टेस्ट किए गए। जबकि अब तक जिला फरीदाबाद में 1423658 लोगों के अब तक टेस्ट करवाए गए हैं। इनमें से 121433 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जबकि 1297661 लोग नेगेटिव मिले।
अब तक जिले में 3497 लोगों के रिजल्ट आने बाकी है। जिला फरीदाबाद में 12 केस वेंटिलेटर और 29 केस ऑक्सीजन पर है। जिले में सैंपल पॉजिटिव रेट 8.53 प्रतिशत है। जबकि रिकवरी रेट 93.44 प्रतिशत है। जिले में एक्टिव केस रेट 5.96 प्रतिशत है। इस महामारी को फैलने से रोकने के लिए टीकाकरण भी जोर शोर से किया जा रहा है। कोरोना रोधी वैक्सीन लगातार लगाई जा रही है।
जिला उपायुक्त जितेन्द्र यादव ने फरीदाबाद जिला वासियों से अपील की है कि वे अब भी निरन्तर कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरतते रहें और कोशिश करें कि अपने घर के अंदर ही रहे। जब तक बहुत जरूरी ना हो, तब तक घर से बाहर ना निकले और बाहर निकलते समय अपने मुंह और नाक को कवर करते हुए फेस मास्क का प्रयोग अवश्य करें। इसके अलावा एक दूसरे के बीच दो गज की दूरी जरूर रखें। हाथों को बार-बार साबुन से धोते रहें या सैनिटाइजर करते रहे। कोरोना के बारे में कोई भी जानकारी लेनी हो तो स्वास्थ्य विभाग के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2415623 और 8882916056 डॉयल करें। इसके अलावा जिला प्रशासन के कोविड हेल्पलाइन नंबर 0129-2221000 पर भी संपर्क कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी की गई कोविड-19 की हिदायतों की पूर्ण रूप से पालना सुनिश्चित करें।
कोरोना के जिला नोडल अधिकारी डॉ० राम भक्त ने बताया कि जिला स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार फरीदाबाद जिले में अब तक 1339488 लोगों को अब तक सर्विलांस पर रखा गया है। जिन्होंने 28 दिनों का सर्विलांस पूरा कर लिया है उनकी संख्या 1279007 हो गई है। इसके अलावा 60905 कोरोना पॉजिटिव लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है।

Related posts

SRS International स्कूल में इंटरैक्ट क्लब की स्थापना और शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ

Metro Plus

मैट्रो अस्पताल ने की 24 वर्षीय इंजीनियर की सफल ब्रेन व बाईपास सर्जरी

Metro Plus

Hon’ble Mr. Justice S.J. Vazifdar, Acting Chief Justice of Punjab and Haryana High Court administering the oath to 14 permanent Judges of Punjab and Haryana High Court at Chandigarh

Metro Plus