Metro Plus News
एजुकेशनराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

मानव रचना ने डिजिटल यूनिवर्सिटी के शुभारंभ के प्रस्ताव की सराहना की।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 1 फरवरी
: मानव रचना शैक्षिक संस्थान के प्रधान डॉ. प्रशांत भल्ला का कहना है कि बजट 2022 में केंद्रीय वित्त मंत्री ने शिक्षा के अभिन्न अंग के रूप में डिजिटल तरीकों पर जोर दिया है। सभी भारतीय भाषाओं में ई-कंटेंट विकसित करने के साथ-साथ डिजिटल यूनिवर्सिटी के शुभारंभ के प्रस्ताव की मानव रचना सराहना करता है। दिए गए प्रस्तावों पर अमल करके देशभर के छात्रों के पास व्यक्तिगत् अनुभव के साथ सर्वभौमिक शिक्षा तक की पहुंच होगी। वन क्लास वन चैनल की पहल से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में मदद मिलेगी जिसके वर्तमान संख्या 12 की तुलना में 200 चैनल होंगे। जबकि समग्र शिक्षा बजट में वृद्धि हुई है। हालांकि, सेक्टर की उम्मीदों को ध्यान में रखते हुए कुछ हद तक पूरा नहीं किया गया है।

Related posts

मोदी सरकार का रिकॉर्ड, तीन साल में 1200 पुराने कानून हो गए खत्म

Metro Plus

OYO होटल में युवक ने क्यों की युवती की हत्या? देखें!

Metro Plus

सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में सा-रे-गा-मा की विजेता रिंकू कालिया ने बिखेरी स्वर लहरियां, गजल गीतों से संध्या हुई संगीतमय

Metro Plus