Metro Plus News
फरीदाबादराजनीति

माघ पचंमी के दिन मनाया जाता है वसंत पंचमी का त्यौहार: अमन गोयल

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 5 फरवरी
: वसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा का विधान है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ मास शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को प्रतिवर्ष बसंत पंचमी मनाई जाती है और इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की वंदना की जाती है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन वीणा वादिनी मां शारदा की उत्पत्ति हुई थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार मां सरस्वती का जन्म ब्रह्मा जी के स्तुति से हुआ था। इसी उपलक्ष्य में आज पूर्वी सेवा समिति एसजीएम नगर वार्ड नंबर 17 बडख़ल विधानसभा में मां सरस्वती पूजन में आम आदमी पार्टी के व्यापारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमन गोयल, हरियाणा के जोन कोषाध्यक्ष हरेंद्र भाटी, फरीदाबाद जिला अध्यक्ष जीवन सिंह बिट्टू, नितिन राव यादव ने पूजन कर आर्शीवाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर अमन गोयल ने कहा कि बसंत का आगमन खुशी का प्रतीक माना जाता है। आज माघ पचंमी है और इस दिन वसंत पंचमी का त्योहार मनाया जा रहा है। हिंदू पंचांग के अनुसार माघ महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को वसंत पंचमी का पर्व हर वर्ष बड़े ही उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। इस तिथि पर देवी सरस्वती की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है।
उन्होंने कहा की मान्यता है कि बंसत पंचमी तिथि पर मां सरस्वती की पूजा करने से वे जल्दी प्रसन्न होती है। वसंत पंचमी के त्योहार को सरस्वती पूजा, वागीश्वरी जयंती, रति काम महोत्सव, वसंत उत्सव आदि कई नामों के साथ मनाया जाता ह, वसंत पंचमी के दिन ही बुद्धि, ज्ञान और विवेक की जननी माता सरस्वती प्रकट हुई थीं, इस कारण से हर वर्ष उत्साह के साथ देवी सरस्वती की पूजा की जाती है।

Related posts

खेल समारोह के आयोजन से सैक्टरों और सोसायटी में बनी टीमों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शन का पूरा-पूरा मौका मिलता है: राजदीप सिंह

Metro Plus

सर्वोदय हॉस्पिटल द्वारा जीवनदान देने का दावा झूठा निकला: मरीज की मौत हुई

Metro Plus

पूर्व विधानसभा स्पीकर कुलदीप शर्मा के भांजे सुमित गौड़ के घर चोरी

Metro Plus